Posted in

कल्पना चावला: एक अद्वितीय अंतरिक्ष यात्री जिन्होंने सितारों को छुआ लेकिन कभी लौटकर नहीं आई, जानें उनकी शैक्षिक योग्यता।

भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को कौन नहीं जानता! उन्होंने अपने साहस और … कल्पना चावला: एक अद्वितीय अंतरिक्ष यात्री जिन्होंने सितारों को छुआ लेकिन कभी लौटकर नहीं आई, जानें उनकी शैक्षिक योग्यता।Read more

भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को कौन नहीं जानता! उन्होंने अपने साहस और मेहनत से एक नया इतिहास लिखा है। आज हम उनकी शिक्षा और करियर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा करेंगे।

Also Read: 50000 ब्राजीलियन रियल भारत में कितने रुपये होंगे जानकर नहीं होगा यकीन

जानिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बारे में

कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ। उनके परिवार के लोग उन्हें प्यार से “मोंटू” कहकर बुलाते थे। बचपन से ही उन्हें अंतरिक्ष और उड़ान भरने की गहरी रुचि थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टैगोर बाल निकेतन स्कूल, करनाल से प्राप्त की।

पंजाब के इस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन

कल्पना चावला ने 1976 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़ में दाखिला लिया। वहां उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1982 में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री प्राप्त की।

अमेरिका में अध्ययन और करियर

कल्पना के सपने बहुत बड़े थे, इसलिए वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी, आर्लिंगटन से मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc) की डिग्री हासिल की। इसके बाद, 1988 में उन्होंने कोलोराडो यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की।

करियर की शुरुआत का स्थान

कल्पना चावला की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें 1994 में नासा के एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के लिए चुना गया। 1997 में उन्होंने स्पेस शटल कोलंबिया से पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा की और भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया।

यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम

2003 में हुआ यह दुखद हादसा

साल 2003 में कल्पना चावला दूसरी और अंतिम बार अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं। इस मिशन का नाम STS-107 था और यह 16 दिनों तक चला। लेकिन यह यात्रा एक दुखद घटना के साथ समाप्त हुई। जब स्पेसक्राफ्ट कोलंबिया धरती के वातावरण में लौट रहा था, तब वह टूटकर बिखर गया। इस हादसे में कल्पना चावला समेत सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की शोकाकुल मृत्यु हुई। इस घटना के बाद कोलंबिया स्पेस शटल मिशन को कई वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb