Rekha Gupta News: दिल्ली की राजनीति में नया मोड़! रेखा गुप्ता मंच पर, बांसुरी स्वराज नीचे और आतिशी का बड़ा बयान, जानिए उन्होंने महिलाओं और दिल्ली की उम्मीदों पर क्या कहा?
Also Read: शशि थरूर ने पीएम मोदी की विदेश नीति की प्रशंसा की, कहा विकल्प हमेशा खुले रहते हैं।
दिल्ली विधानसभा में आतिशी ने क्या कहा?
हाइलाइट्स
- इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में सभी सांसद भी मौजूद थे.
- सबसे पहले मैं सभी विधायकों को बहुत-बहुत बधाई देती हूं: आतिशी
- हम दिल्ली की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: आतिशी
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा में विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से आरंभ हुआ है। इस कार्यक्रम में विधानसभा के सदस्यों को ‘प्रभावी विधायक कैसे बनें, क्या करें और क्या न करें’ जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में लोकसभा स्पीकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी शामिल हुए। इस आयोजन में दिल्ली विधानसभा के सभी सांसद भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आतिशी ने महिलाओं और सभी 70 विधायकों के लिए क्या कहा, आइए जानते हैं।
जब आतिशी विधानसभा के इस कार्यक्रम में बोलने आईं, तो उन्होंने सबसे पहले सभी विधायकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें, 70 विधायकों को, इस विधानसभा में बैठने का अवसर दिया है। विधानसभा में बैठना केवल गर्व की बात नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। विजेंद्र गुप्ता ने इस जिम्मेदारी की याद दिलाई।
देश की आजादी को लेकर आतिशी का क्या कहना था?
एलओपी आतिशी ने कहा कि इस सदन में जब अंग्रेजों ने भारतीय लोगों को अधिकार दिया, तब लाल लाजपत राय, पंडित मदन मोहन मालवीय, मोती लाल नेहरू और विठ्ठलभाई पटेल जैसे नेताओं ने यहां बैठकर आजादी की आवाज उठाई थी। 150 साल बीत गए, लेकिन जो कुछ भी इस सदन में हुआ, वह इतिहास की किताबों में दर्ज है और हम इसे याद करते हैं। उन्होंने बताया कि हम जो कुछ भी इस सदन में कहते हैं और करते हैं, वह सदियों तक याद रखा जाएगा। जब पंडित मदन मोहन मालवीय, मोती लाल नेहरू और विठ्ठलभाई इस सदन में बैठते थे, तब आजादी की बात होती थी, लेकिन उन्हें निर्णय लेने का अधिकार नहीं था।
हम दिल्ली की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: आतिशी
आतिशी ने आगे कहा कि सदन में जो भी कानून पारित होते थे, उसमें अंग्रेजों का एकाधिकार होता था। निर्णय लेने का अधिकार हासिल करने के लिए सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। भारत उन कुछ देशों में से एक था, जहां महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। यह अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर के कारण संभव हुआ, क्योंकि उन्होंने देश का संविधान तैयार किया था। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में हम सभी 70 विधायक हैं, जो पक्ष और विपक्ष में बैठते हैं। हर एक विधायक दिल्ली के लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहा है और हम दिल्ली की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्यक्रम में कहा कि सभी विधायकों का स्वागत है जो इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जी भी यहां मौजूद हैं। आज हम मिलकर दिल्ली का इतिहास लिखने जा रहे हैं। दिल्ली की जनता का दिल जीतकर हम सदन में पहुंचे हैं, और यह हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली ने हमें विश्वास के साथ यहां भेजा है, और विधानसभा का हर क्षण मूल्यवान है। सदन का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में हर विषय पर चर्चा होगी और विधानसभा की कार्यवाही को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने का ज्ञान मिलेगा। उन्होंने विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का धन्यवाद किया कि इस कार्यक्रम का आयोजन यहां किया जा रहा है।