बैठक में मुख्यतः संगठन के विस्तार, भविष्य की रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों पर गहन चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसके फलस्वरूप मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और भी मजबूत हुई हैं।
इंदौर में एक अप्रैल को अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर हुई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। इस बैठक में हजारों नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई और एक जोनल कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।
Also Read: CG हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय कर्मचारियों के निलंबन समय को ड्यूटी का भाग माना जाएगा
बैठक के दौरान डॉ. अखिलेश पटेल ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि प्रदेश में अपना दल (एस) को दूसरे नंबर का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए हमें संगठित प्रयास करने होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती का उदाहरण देते हुए ‘यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ का नारा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
डॉ. अतुल मलिकराम ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की आवाज उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से बालकृष्ण गौर, राजेश्वर मिश्रा, मंचित लिखितकर, अनिल सोनी, कैलाश गवांडे, वंदना नामदेव, मुकेश मराठा, एस. आर. नागले, हरीश तलरेजा, यश कुमार, मुस्कान सिंह, रोहित चंदेल और इकबाल पटेल जैसे कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा, जिला कार्यकारिणी से मुकेश जाट, त्रिलोकी सिंह, बबलू यादव, राजेश कुमार पाल, मनीष सिंह राजपूत, धनीराम केवट, मनीष सिरवरिया, महेश सिंह समेत कई जिला पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।