Posted in

मुख्यमंत्री डॉ यादव के नवाचारों से प्रदेशवासियों का जीवन हुआ बेहतर प्रधानमंत्री मोदी

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री … मुख्यमंत्री डॉ यादव के नवाचारों से प्रदेशवासियों का जीवन हुआ बेहतर प्रधानमंत्री मोदीRead more

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और अन्य कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश मंत्री मंडल के सदस्यों, उच्च अधिकारियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए नवाचारों के चलते प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने यह भी कामना की कि भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन प्रदान करें, ताकि वे जन सेवा में निरंतर सक्रिय रह सकें।

Also Read: बस चलाते समय ड्राइवर को हुआ हार्ट अटैक, मौत; अनियंत्रित होकर ईंटों के ढेर से टकराई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों को छू सके, यही कामना है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई दी। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, एंदल सिंह कंषाना, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, कृष्णा गौर, धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायकगण, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण और वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गदा और कृपाण भी भेंट की गई और कार्यकर्ताओं ने उन्हें विशाल पुष्प हार पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास के मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करके की। इसके बाद उन्होंने निवास स्थित गौशाला में गौ माता की सेवा कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की और विकसित मध्यप्रदेश के सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb