[ad_1]
रविवार से विपरीत दिशाओं की हवाओं का मिलन करने वाली द्रोणिका के कमजोर होने की संभावना है। इस कारण रविवार से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। बादलों के छंट जाने से दिन का तापमान भी बढ़ सकता है।

HighLights
- शहडोल और जबलपुर में आज भी बारिश की संभावना है।
- कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।
- रविवार से मौसम के साफ होने की उम्मीद है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विभिन्न क्षेत्रों में बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शनिवार को रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा की संभावना है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं।
- रविवार से मौसम के साफ होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राजगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
- पिछले 24 घंटों में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ब्यौहारी में 87 मिलीमीटर वर्षा हुई।
- मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवात सक्रिय है।
- दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक द्रोणिका (विपरीत दिशाओं की हवाओं का मिलन) भी बनी हुई है।
- इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। मौसम विशेषज्ञ अजय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर होकर आगे बढ़ चुका है।