कुत्ते का मांस और मानव स्वास्थ्य : मोहाली, पंजाब में एक मोमोज फैक्ट्री में कुत्ते का कटा हुआ सिर पाया गया है, जो फ्रिज में रखा हुआ था। फैक्ट्री में कुछ मांस भी बरामद हुआ है। यहां मोमोज के अलावा स्प्रिंग रोल भी बनाए जाते थे। चूंकि कुत्ते का शरीर नहीं मिला है और सिर भी पूरी तरह बरामद नहीं हुआ है, इसीलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या कुत्ते का मांस मोमोज में इस्तेमाल किया गया या काम करने वालों ने इसे खुद खाया।
फैक्ट्री में फ्रोजन मीट और क्रशर मशीन भी मिली है। मोमोज, स्प्रिंग रोल और लाल चटनी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी ने कुत्ते का मांस खाया है, तो यह उनकी सेहत के लिए कितना सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें : गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, एक घूंट भी बना सकता है बीमार
क्या कुत्ते का मांस खाया जाता है
कई देशों में कुत्ते का मांस (Dog Meat) खाया जाता है। चीन, कोरिया, वियतनाम, फिलीपींस और थाईलैंड जैसे देशों में इसे खाने की आदत में शामिल किया जाता है। कोरिया में बोशिनटांग (Boshintang) नामक व्यंजन में डॉग मीट का उपयोग होता है, जिसे पौष्टिक माना जाता है। चीन के यूलिन डॉग मीट फेस्टिवल में हर साल बड़ी संख्या में कुत्ते का मांस खाया जाता है। हालांकि, कई देश ऐसे भी हैं, जहां इसे अमानवीय, अवैध और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, जैसे कि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया।
क्या कुत्ते का मांस सेहत के लिए सही है या नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, कुत्ते का मांस प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन, विटामिन B12 और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, लेकिन यह पोल्ट्री या रेड मीट का सुरक्षित विकल्प नहीं है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य को कई खतरे हो सकते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
कुत्ते का मांस खाने से कौन सी बीमारियों का खतरा हो सकता है
1. संक्रमित कुत्ते का मांस खाने से रेबीज वायरस (Rabies) फैलने का खतरा होता है।
2. कुत्ते का अधपका मांस खाने से ट्राइकिनोसिस (Trichinosis) होने की संभावना होती है, जो एक परजीवी संक्रमण है।
3. साल्मोनेला और ई. कोलाई के कारण फूड पॉइज़निंग और पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
4. एंथ्रेक्स और हैज़ा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।
5. कई देशों में कुत्तों को एंटीबायोटिक्स और हार्मोन दिए जाते हैं, जिससे उनके मांस में हानिकारक रसायन मौजूद हो सकते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें : डोलो या फिर पैरासिटामोल, बुखार में कौन सी दवा अधिक प्रभावी होती है?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index (BMI)
Calculate The Age Through Age Calculator