Sunny Leone Music Video: एक्ट्रेस सनी लियोनी इस समय अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह ने इस वीडियो में अपनी आवाज से इसे और भी खास बना दिया है। उनका गाना “लड़की दीवानी” जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है और यह गाना यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंडिंग में है।
इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है और इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक R Jay Kang ने दिया है, जबकि यह टी-सीरीज के म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज हुआ है।
सनी लियोनी के साथ नीलकमल का म्यूजिक वीडियो
इस गाने के बारे में नीलकमल ने बताया, ‘मुझे काफी समय से कुछ नया करने की इच्छा थी। “लड़की दीवानी” मेरे लिए एकदम सही गाना लगा। भूषण कुमार और टी-सीरीज का समर्थन मिला, और मैंने सोचा कि अब पार्टी शुरू करने का समय है। यह गाना केवल बजता नहीं है, बल्कि आपके मन को हाईजैक कर लेता है और आपको नाचने के लिए मजबूर करता है। सनी लियोनी का तड़का लगने के बाद धमाका तय था।’
सनी लियोनी ने गाने के बारे में कहा, ‘जब मैंने “लड़की दीवानी” सुना, तो मुझे तुरंत लगा कि यह एक शानदार गाना है। इसकी एनर्जी, बीट्स और वाइब्स… यह ऐसा गाना है जो आपको नाचने पर विवश कर देता है। नीलकमल के साथ शूटिंग करना बहुत मजेदार था। हमने मिलकर खूब एंजॉय किया। टी-सीरीज के साथ काम करना मेरे लिए घर जैसा अनुभव था।’
सनी ने आगे कहा, ‘हमारी जर्नी कई साल पुरानी है। वे जानते हैं कि जादू कैसे बनाना है। “लड़की दीवानी” भी इससे अलग नहीं है। यह डांस फ्लोर पर आग लगा देने वाला है। मैंने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया। गाने को सुनिए और पार्टी कीजिए।’
ये भी पढ़ें- ‘क्या किया रुपयों का?’, पॉपुलर एक्ट्रेस को ससुर से लेनी पड़ती थी जेबखर्ची, हर महीने मांगते थे हिसाब