
Also Read: शेन वॉर्न की मौत के बाद नया खुलासा: विला से हटाई गई सेक्स ड्रग की बोतल
आईपीएल में एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वर्तमान में क्रिस गेल के पास है।
हाइलाइट्स
- एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है।
- वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2012 में एक ही सीजन में 59 छक्के मारे थे।
- वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 52 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर हैं।
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रोमांच का प्रतीक माना जाता है। यहां चौकों और छक्कों की बौछार होती है, और कई बार 40 ओवर के मैच में 500 से ज्यादा रन बना लिए जाते हैं। हालांकि, एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड 12 वर्षों से अटूट है। इस रिकॉर्ड के आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है। ऐसे में आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले यह चर्चा फिर से जोर पकड़ने लगी है कि क्या यह रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है, और अगर ऐसा होता है तो इसे कौन तोड़ेगा।
क्रिस गेल के नाम आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए खेलते हुए 59 छक्के मारे थे। यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है। उस सीजन में गेल ने 733 रन बनाए, जिसमें उनकी 175 रन की नाबाद पारी शामिल है, जो आज भी आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। भले ही क्रिस गेल अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके नाम ये रिकॉर्ड अब भी कायम हैं।
IPL: 27 करोड़ के कप्तान सिरदर्द से जूझ रहे हैं, टीम के चार पेसर चोटिल, प्लेइंग XI चुनने में समस्या।
क्या आईपीएल 2025 में टूटेगा रिकॉर्ड?
क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का चलन बढ़ता जा रहा है। इसमें बल्लेबाज की कौशल के साथ-साथ सपाट पिच, छोटे मैदान और बेहतरीन बैट का भी योगदान है। आईपीएल 2023 में 1100 से ज्यादा छक्के लगे और 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 1260 हो गया। 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 42 छक्के लगाए। जब बात आती है क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने की, तो भारतीय दावेदारों में अभिषेक शर्मा का नाम तुरंत सामने आता है। इसके अलावा संजू सैमसन भी इस सूची में शामिल हैं।
कोहली ने 2016 में लगाए सबसे अधिक छक्के
विराट कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा 38 छक्के लगाए थे, लेकिन उनसे एक सीजन में 60 छक्के की उम्मीद करना थोड़ा कठिन होगा। रोहित शर्मा के प्रशंसक भी ‘हिटमैन’ को इस रेस में रखना चाहेंगे, लेकिन उनका पिछला रिकॉर्ड ऐसा भरोसा नहीं देता। आईपीएल में एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में छह बार भारतीय और 11 बार विदेशी बल्लेबाज पहले स्थान पर रहे हैं, लेकिन इनमें रोहित शर्मा का नाम नहीं है।
आंद्रे रसेल, जॉस बटलर भी दावेदार
क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के दावेदारों में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के जॉस बटलर भी शामिल हैं। केकेआर के लिए खेलने वाले आंद्रे रसेल ने 2019 में 52 छक्के लगाए थे, जो कि क्रिस गेल के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। जॉस बटलर ने 2022 में 45 छक्के लगाए थे। इस साल गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे बटलर भी गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए प्रतिस्पर्धा में हैं। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले निकस पूरन और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन पर भी नज़र रखी जानी चाहिए।