Anant Ambani Net Worth अनंत अंबानी वर्तमान में अपनी 140 किलोमीटर की पदयात्रा के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं कि भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे होने के बावजूद, अनंत भगवान के दर्शन के लिए श्री द्वारकाधीश पैदल जा रहे हैं। आइए, इस लेख में हम आपको बताते हैं कि अनंत अंबानी के पास कितनी संपत्ति है और वे कौन-कौन से व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं।
अनंत अंबानी को मिलती है मोटी सैलरी 10 अप्रैल 1995 को जन्मे अनंत अंबानी रिलायंस के विशाल साम्राज्य की जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से एनर्जी सेक्टर में उनकी भूमिका ने उन्हें कंपनी के भविष्य के लिए एक केंद्रीय व्यक्ति बना दिया है।
Also Read: लक्जरी आवास की उच्च मांग तेज गति में है क्योंकि 3 वर्षों में 49 घर 7500 करोड़ रुपये में बेचे गए
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से सालाना 4.2 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है, जो उनकी बड़ी बहन ईशा अंबानी के वेतन के बराबर है। हालांकि, अनंत की असली दौलत उनके शेयर होल्डिंग्स और निवेश से आती है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर युवाओं में शामिल करती है।
अनंत अंबानी की नेटवर्थ कितनी है इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 तक, अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 40 बिलियन डॉलर यानी लगभग 3,35,770 करोड़ रुपये मानी जा रही है। यह संपत्ति मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी से आती है, जो पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, टेलीकॉम और रिटेल जैसे विभिन्न सेक्टर्स में फैली हुई है। दूसरी ओर, गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी की नेटवर्थ करीब 1000 करोड़ के आस-पास है।
रिलायंस में अनंत की भूमिका अनंत रिलायंस के एनर्जी बिज़नेस की जिम्मेदारी संभालते हैं, जिसमें रिन्यूएबल और ग्रीन एनर्जी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह दुनिया भर में बढ़ते सस्टेनेबल एनर्जी के ट्रेंड के साथ मेल खाता है। इसके अलावा, वह जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में भी कार्य करते हैं।
ये भी पढ़ें क्या सच में बिक रही है विकास दिव्यकीर्ति की Drishti IAS कोचिंग के CEO ने बताई Physics Wallah से डील की सच्चाई