Posted in

इस कंपनी ने 7 साल का सेल रिकॉर्ड तोड़ दिया, बेचीं 99,000 कारें

Nissan Car Sales Report: निसान ने वित्त वर्ष 2024-25 में 99,000 से अधिक कारें बेची हैं, … इस कंपनी ने 7 साल का सेल रिकॉर्ड तोड़ दिया, बेचीं 99,000 कारेंRead more

Nissan Car Sales Report: निसान ने वित्त वर्ष 2024-25 में 99,000 से अधिक कारें बेची हैं, जिसमें नई निसान मैग्नाइट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कंपनी ने 71,000 से ज्यादा यूनिट्स का निर्यात किया और उसकी वार्षिक वृद्धि दर 35 प्रतिशत रही।

यह निसान की पिछले 7 वर्षों में सबसे अधिक बिक्री है।

Also Read: अमेरिका और यूरोप में लोग टेस्ला की कारें क्यों जला रहे हैं मस्क के 11 लाख करोड़ का नुकसान अब भारत आने की योजना

हाइलाइट्स
निसान ने 2024-25 में 99,000 से अधिक कारें बेचीं।
कंपनी ने 71,000 से ज्यादा यूनिट्स का निर्यात किया।
नई निसान मैग्नाइट की बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नई दिल्ली। निसान ने वित्त वर्ष 2024-25 में 99,000 से अधिक कारें बेचने का लक्ष्य हासिल किया है। इस बिक्री में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निर्यात शामिल हैं। खास बात यह है कि 2017-18 के बाद यह पिछले 7 वर्षों में सबसे बड़ी बिक्री है। कंपनी ने 35 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जो नई निसान मैग्नाइट के शानदार प्रदर्शन के कारण संभव हुआ।

‘वन कार, वन वर्ल्ड’ योजना
‘वन कार, वन वर्ल्ड’ योजना के तहत, निसान ने नई मैग्नाइट के आरएचडी और एलएचडी वेरिएंट्स के साथ अपने निर्यात कारोबार में ऐतिहासिक रूप से 71,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। निसान ने हाल ही में वित्त वर्ष 25 में नई 7-सीटर बी-एमपीवी और वित्त वर्ष 26 में 5-सीटर सी-एसयूवी के मॉडल पेश करने की योजना की घोषणा की है।

मैग्नाइट की शानदार बिक्री
कंपनी ने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद यह सफलता प्राप्त की है। वित्त वर्ष 2024-25 में नई निसान मैग्नाइट ने कंपनी की सफलता में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अक्टूबर 2024 में नई निसान मैग्नाइट के लॉन्च के साथ, निसान मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में 28,000 से अधिक कारें बेचीं। बी-एसयूवी सेगमेंट में उपभोक्ताओं का वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की ओर बढ़ता रुझान रहा, फिर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

65 अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निर्यात
निर्यात के मामले में, कंपनी ने अपने व्यवसाय को 20 से बढ़ाकर 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बढ़ाया है। इस प्रकार, वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने कुल 99,000 से अधिक कारों की बिक्री की है।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb