Lenovo ने एक ऐसा लैपटॉप पेश किया है, जिसे आप सूर्य की रोशनी से चार्ज कर सकते हैं। हां, यह दुनिया का पहला लैपटॉप है जो सोलर पावर से चार्ज होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में और क्या खास है।
लेनोवो ने बार्सेलोना में चल रहे MWC में इस लैपटॉप का अनावरण किया है।
मुख्य बिंदु
- Lenovo ने सोलर पावर से चार्ज होने वाला लैपटॉप पेश किया है।
- Lenovo Yoga Solar PC Concept में फोटोवोल्टिक सौर पैनल शामिल है।
- यह लैपटॉप 9 घंटे की सौर ऊर्जा में 0-86% तक चार्ज हो सकता है।
दुनिया का पहला सौर ऊर्जा संचालित लैपटॉप: यदि आपको लैपटॉप चार्ज करते समय बिजली की चिंता होती है, तो अब आपकी यह चिंता जल्द ही समाप्त होने वाली है। क्योंकि Lenovo ने एक ऐसा लैपटॉप पेश किया है, जो न सिर्फ बिजली से बल्कि सौर ऊर्जा से भी चार्ज होता है। जी हां, Lenovo का यह लैपटॉप सूर्य की रोशनी से चार्ज होता है। Lenovo ने इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) में लॉन्च किया है।
हालांकि, इस लैपटॉप का भारत में कब लॉन्च होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस लैपटॉप का नाम Lenovo Yoga Solar PC Concept है। लेनोवो के इस नवीनतम कॉन्सेप्ट लैपटॉप में स्क्रीन के पीछे एक फोटोवोल्टिक सौर पैनल है, जो लैपटॉप की बैटरी के लिए प्रकाश को ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
यह भी पढ़ें: 50 साल तक चलती है इस फोन की बैटरी, आज चार्ज किया तो 2075 तक की छुट्टी
लैपटॉप कैसा दिखता है:
पहली नजर में, यह एक सामान्य लैपटॉप के समान नजर आता है। लेकिन आपको बता दें कि यह बेहद पतला और हल्का है, जिससे आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। लैपटॉप की डिस्प्ले के पीछे एक सौर पैनल ग्रिड है, जो लैपटॉप की बैटरी को शक्ति प्रदान करने और उसे चार्ज करने के लिए सीधे सूर्य की रोशनी और इनडोर लाइटिंग दोनों से ऊर्जा का उपयोग कर सकता है।
लेनोवो का कहना है कि यह लैपटॉप 9 घंटे की सोलर पावर में 0-86% तक चार्ज हो सकता है। यदि आप इसे केवल 20 मिनट के लिए धूप में रखते हैं, तो आपको कुछ समय के लिए आसानी से काम करने की सुविधा मिल सकती है। लेनोवो ने इसके साथ सौर ऊर्जा से संचालित कीबोर्ड और माउस भी लॉन्च किया है। अब यह सवाल उठता है कि बारिश के दिन इस लैपटॉप को कैसे चार्ज किया जाएगा… तो उस दिन आप अपने घर की बिजली का उपयोग कर सकते हैं।