newsstate24 Logo

कोरिया छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का प्रकोप 35000 अंडे और चूजे नष्ट किए गए

पशु चिकित्सा विभाग ने एक रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है, जो आस-पास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में डोर टू डोर सर्वे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। सभी आवश्यक संक्रमण से बचाव के उपाय किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ के कोरिया []

Published: Tuesday, 1 April 2025 at 06:28 pm | Modified: Thursday, 3 April 2025 at 02:52 am | By: Kapil Sharma | 📂 Category: शहर और राज्य

Social ShareFacebookXWhatsAppInstagramLinkedIn
कोरिया छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का प्रकोप 35000 अंडे और चूजे नष्ट किए गए

पशु चिकित्सा विभाग ने एक रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है, जो आस-पास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में डोर टू डोर सर्वे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। सभी आवश्यक संक्रमण से बचाव के उपाय किए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मुर्गियों की मौत के बाद इस केंद्र में जांच की गई थी।

सोमवार रात को शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया। इसमें लगभग 20 हजार अंडे और 15 हजार पक्षी शामिल थे।

10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन में रखा गया है। एक किलोमीटर के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और यहां मुर्गियों और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पड़ोसी जिलों सूरजपुर और एमसीबी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने की है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को विभाग को मिली थी।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संक्रमण को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सोमवार रात को एक अभियान चलाकर कुक्कुट पालन केंद्र में मौजूद 19095 अंडे, 9998 चूजे, 2487 वयस्क मुर्गियां और 2448 बटेरों को नष्ट किया गया।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी सुरक्षा उपायों के साथ अंडों और चूजों को नष्ट किया। सभी पक्षियों को केंद्र के भीतर खोदे गए गड्डों में दफनाया गया ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।

Related Articles

About Author