World’s Richest People: हुरुन रिसर्च ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 का ऐलान किया है। इस साल की सूची में 13 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं। इसके साथ ही कुल अरबपतियों की संख्या 284 तक पहुंच गई है और उनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये है। आंकड़ों के अनुसार, 109 भारतीय अरबपतियों की []
Published: Monday, 31 March 2025 at 12:56 am | Modified: Monday, 31 March 2025 at 12:56 am | By: Kapil Sharma | 📂 Category: कारोबार
World’s Richest People: हुरुन रिसर्च ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 का ऐलान किया है। इस साल की सूची में 13 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं। इसके साथ ही कुल अरबपतियों की संख्या 284 तक पहुंच गई है और उनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये है। आंकड़ों के अनुसार, 109 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति या तो स्थिर रही या घट गई है। जबकि 175 अरबपतियों की संपत्ति में वृद्धि देखी गई है।
एक साल में मस्क की संपत्ति में हुई वृद्धि
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क पिछले पांच सालों में चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेट वर्थ में 82 प्रतिशत यानी 189 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद टेस्ला के शेयरों की कीमत में आया उछाल है। अमेजन के जेफ बेजोस 44 प्रतिशत यानी 81 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी
भारत की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 8.6 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी व्यक्ति हैं। लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में उनकी संपत्ति में लगभग 15 बिलियन डॉलर की कमी आई है।
इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं। उनकी संपत्ति में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब यह 8.4 लाख करोड़ रुपये यानी 97 बिलियन डॉलर हो गई है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अंबानी 100 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि अडानी 18वें स्थान पर हैं। हालांकि, पिछले वर्ष कुछ समय के लिए गौतम अडानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति रहे थे।
कर्ज में डूबी रिलायंस इंडस्ट्रीज
हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति में कमी का कारण कर्ज, विभिन्न बड़े सेक्टरों में आई मांग में कमी और बाजार में बढ़ते प्रतिस्पर्धा का प्रभाव है, जिसके कारण रिलायंस के शेयरों की प्रदर्शन में गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 3.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।
ये भी पढ़ें:
HCL की रोशनी नादर ने नया इतिहास रचा, दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाओं में स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।