DK Shivakumar: कर्नाटक में मुसलमानों के लिए ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच, कर्नाटक की उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में, जब डीके शिवकुमार से मुस्लिम आरक्षण और भाजपा द्वारा इस मुद्दे को अदालत तक ले जाने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि समय आने पर संविधान में बदलाव किया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
शिवकुमार का बयान क्या था
डीके शिवकुमार ने कहा, “देखते हैं कि क्या हो सकता है। मुझे पता है कि कर्नाटक सरकार द्वारा जो कदम उठाए गए हैं, उस पर सभी कोर्ट जाएंगे। अब कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा। हमें बेहतर दिनों की आशा रखनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी कई बदलाव किए जाने बाकी हैं और संविधान में भी ऐसे फैसले हो सकते हैं जो बदलाव ला सकते हैं।”
भाजपा नेताओं ने लगाए आरोप
डीके शिवकुमार के इस बयान के बाद कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है, यह कहते हुए कि कांग्रेस संविधान में बदलाव कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि डीके शिवकुमार का बयान कांग्रेस पार्टी की वास्तविक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए राहुल गांधी बाबा साहेब के संविधान में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं, और इस तरह देश को तोड़ने की मंशा रखते हैं।
संविधान पर डीके शिवकुमार का बयान कांग्रेस पार्टी की असली मानसिकता को उजागर करता है।
मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए राहुल गांधी, बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहते हैं और संविधान बदलकर देश को तोड़ना चाहते हैं। pic.twitter.com/XejnWYa8nB
— Sambit Patra (@sambitswaraj) March 24, 2025
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को घेरा
इसके अतिरिक्त, शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी संविधान में बदलाव करने की कोशिश कर रही है। यह अंबेडकर विरोधी और आरक्षण विरोधी है।”
यह भी पढ़ें- नमक, पेशावरी चप्पल और लाहौरी कुर्ते; पाकिस्तान से क्या क्या खरीदता है भारत? ये रही पूरी लिस्ट