Posted in

रायपुर में सड़कों पर बन रहे अनधिकृत बाजार, नालियों पर व्यापारियों का नियंत्रण

[ad_1] महापौर मीनल चौबे ने शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जे को हटाने के … रायपुर में सड़कों पर बन रहे अनधिकृत बाजार, नालियों पर व्यापारियों का नियंत्रणRead more

[ad_1]

महापौर मीनल चौबे ने शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जे को हटाने के लिए निरीक्षण किया, ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सके। बरसात के मौसम में जल जमाव की समस्याओं से निपटने के लिए उन्होंने नालियों की सफाई के निर्देश भी दिए।

महापौर मीनल चौबे और अधिकारियों ने बाजार को व्यवस्थित करने के लिए निरीक्षण करते हुए।

Highlights

  1. सख्ती: महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।
  2. चौपाटी में प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग को समाप्त करने की दी सलाह।
  3. वैकल्पिक रूप से कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करने की दी गई नसीहत।

Newsstate24 प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से सज रहे बाजार और नालियों पर व्यापारियों का कब्जा नगर निगम प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

Also Read: राजगढ़ में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों का अधिकारियों ने किया पैदल दौरा; त्योहारों में CCTV से होगी निगरानी

नगर निगम प्रशासन ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे सड़कों और नालियों पर कब्जा न करें, ताकि यातायात और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके।

निगम का कहना है कि अवैध बाजारों को हटाया जाएगा। व्यापारी केवल निर्धारित स्थानों पर ही अपने व्यवसाय कर सकेंगे। इसके साथ ही नालियों पर कब्जा करने से जल निकासी में समस्या उत्पन्न होती है, जिससे बारिश के समय जलभराव की संभावना बढ़ जाती है।

इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने निगरानी और अभियान शुरू कर दिया है, जिसका उद्देश्य शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था में सुधार करना है।

कुछ दिन पहले महापौर मीनल चौबे और अन्य अधिकारियों ने मौदहापारा मुख्य मार्ग, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, एमजी रोड आदि मार्गों और नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान स्थिति को देखकर निगम ने अभियान चलाने का निर्णय लिया।

नालियों पर बने पाटों को हटाया जाएगा

महापौर ने निरीक्षण में देखा कि मारुति सेल्स शो रूम के सामने नाली पर कब्जा कर बनाए गए पाटों समेत केके रोड में नालियों पर कब्जा करके पाट बनाए गए हैं। महापौर ने सभी बनाए गए पाटों को हटाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो अभियान चलाकर थ्रीडी मशीन से तोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद नालियों की गहराई तक सफाई करवाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी और जोन कमिश्नर को दिए गए हैं।

प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग प्रतिबंधित

एमजी रोड में शाम को लगने वाली चौपाटी के सभी दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास आदि का उपयोग पूरी तरह से बंद करें। उन्होंने कांच के बर्तनों के उपयोग की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- युवाओं को पायलट बनाएगी सरकार, CM साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

अधिकतर चौपाटी के दुकानदारों द्वारा उपयोग में लाई गई प्लास्टिक प्लेट और गिलास को नाली और इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिससे नालियों में कचरा जाम हो जाता है। इसके साथ ही गंदगी फैलने पर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता है। महापौर ने कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित दुकान संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

संडे बाजार को लेकर सख्ती

हर रविवार को मौदहापारा में संडे बाजार लगता है। निगम अमला इस बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सख्त नजर आ रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानदारों को सड़क के किनारे बैठकर व्यवसाय करने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें- पर्दाफाश: व्यावसायिक शिक्षा में घपलेबाजी, नियमों को ताक पर रखकर बांटा गया काम

सड़क पर बैठकर व्यवसाय करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही एमजी रोड में स्थित होटल मंजू ममता के संचालक को सड़क को घेरकर व्यवसाय न करने की सलाह दी गई है।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb

Exit mobile version