Posted in

राज्य सरकार जनता के नजदीक आई, सीएम मोहन यादव ने नया एप लॉन्च किया, जानें आपको क्या लाभ होगा

एप पर वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करने के लिए लिंक प्रदान की … राज्य सरकार जनता के नजदीक आई, सीएम मोहन यादव ने नया एप लॉन्च किया, जानें आपको क्या लाभ होगाRead more

एप पर वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करने के लिए लिंक प्रदान की गई है। इससे उपयोगकर्ता आसानी से कंटेंट को सोशल मीडिया पर साझा कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस माध्यम से समाचार सभी यूजर्स तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

ऐप लॉन्च करते सीएम मोहन यादव।

HighLights

  1. एक क्लिक में सरकार से संबंधित जानकारियां प्राप्त होंगी।
  2. प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
  3. शासन-प्रशासन की योजनाओं को जानना होगा सरल।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार अब आम जनता के और नजदीक पहुंच गई है। लोग सरकार से जुड़ी सूचनाएं, कैबिनेट के निर्णय, लेख और चित्रों सहित कई जानकारियां एक क्लिक में प्राप्त कर सकेंगे। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को जनसंपर्क विभाग के मोबाइल एप को लॉन्च किया।

इस ऐप की विशेषताएं जानें

  • इस एप के माध्यम से सरकार जनता के साथ आसानी से संवाद कर सकेगी। सरकार एक क्षण में बता सकेगी कि राज्य के विकास के लिए उसकी योजनाएं क्या हैं।
  • यह एप एंड्रॉयड आधारित है और इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जनसंपर्क एमपी टाइप करना होगा।
  • यह एप अपने आप में खास है क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जा सकेगा।
  • मुख्यमंत्री और मंत्रियों से जुड़े समाचार एक क्लिक में प्राप्त किए जा सकेंगे।
  • इस एप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, मंत्रिमंडल की सूची, कमिश्नर-कलेक्टर की सूची, मध्यप्रदेश के सरकारी विभाग, उनकी वेबसाइट की लिंक और जिलों के समाचार आसानी से मिलेंगे।

वॉइस सर्च की सुविधा भी उपलब्ध

जानकारी के अनुसार, जनसंपर्क के इस एप में स्क्रीन रीडर की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे उपयोगकर्ता आसानी से समाचार सुन सकेंगे। एप में वॉइस सर्च की सुविधा भी है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार कंटेंट खोज सकते हैं।

Also Read: Indore Bhavna Murder Case: इंदौर पुलिस ने सुलझाई भावना की मौत की गुत्थी, मुख्य आरोपी के यहां मिले महिला के कपड़े

Jansampark MP ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और तुरंत पाएं जनसरोकार से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crisp.user.mpinfo

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb