Posted in

MP मौसम गर्मी के तेवर तीखे होने लगे नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा

मध्य प्रदेश के राजस्थान से सटे जिलों में लू का असर भी देखने को मिल सकता … MP मौसम गर्मी के तेवर तीखे होने लगे नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचाRead more

मध्य प्रदेश के राजस्थान से सटे जिलों में लू का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान काफी बढ़ चुका है। इन क्षेत्रों से आ रही गर्म हवाओं की वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है।

MP Weather: तीखे होने लगे गर्मी के तेवर, नर्मदापुरम में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा
मध्य प्रदेश के मौसम की स्थिति।

HighLights

  1. राज्य में लू चलने की संभावना है।
  2. इस सीजन का उच्चतम तापमान दर्ज हुआ।
  3. आठ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बादलों के हटने के बाद गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पूरे राज्य में दिन के तापमान में वृद्धि देखी गई। नर्मदापुरम में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे ऊँचा तापमान है। आठ शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ऐसा मौसम अगले दो से तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

  • मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक प्रकाश ढावले ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसके कारण मौसम शुष्क हो गया है।
  • हवाओं का प्रवाह पश्चिमी दिशा में बना हुआ है। गर्म हवाओं के लगातार आने से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति अभी बनी रह सकती है।
  • राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश के जिलों में लू का असर भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान बढ़ा हुआ है।
  • वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के क्षेत्र को प्रभावित करने लगेगा।
  • हालांकि, मौजूदा हालात के मद्देनजर गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।

इन शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज हुआ

शहर- अधिकतम तापमान

  • नर्मदापुरम- 42.4
  • खजुराहो- 41.6
  • रतलाम- 41.5
  • दमोह- 40.5
  • धार- 40.1
  • सागर- 40.0
  • मंडला- 40.0
  • सतना- 40.0

नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb

Exit mobile version