नर्मदापुरम में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार शाम को समाप्त हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बांद्राभान के निकट आयोजित किया गया, जहां महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा कक्काजी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम इकाइयाँ ही राष्ट्र की नींव रखती हैं। इसलिए, ग्राम इकाइयों का गठन और उनके सुचारू रूप से संचालन पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं ने पांच सत्रों में अध्ययन किया। सत्रों के दौरान, कार्यकर्ताओं को महासंघ की नीतियों, कार्य पद्धतियों, आंदोलनों, रैलियों, ज्ञापनों और संगठन विस्तार पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, प्रशिक्षण वर्ग में मातृ शक्तियों की नियुक्ति भी की गई।
नियुक्तियों में गीता मीणा को प्रदेश अध्यक्ष, ममता मीना को जिला अध्यक्ष, जानकी राजपूत को संयोजिका और प्रियंका मेहरा को ब्लॉक संयोजिका के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा, बिंद्रा बाई को माखन नगर ब्लॉक संयोजिका बनाया गया। चंद्रकांत डोभाल को जिला संयोजक, जगदीश लोवंशी को ब्लॉक अध्यक्ष, और विनोद रघुवंशी को सिवनी मालवा का ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ओम प्रकाश मीणा कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह मीणा ब्लॉक मंत्री माखननगर, जितेंद्र सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष, और अजय दुबे को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, बहादुर सिंह पटेल को नर्मदापुरम का ब्लॉक मंत्री, अशोक मौर्य को पिपरिया का ब्लॉक उपाध्यक्ष, और भवानी कुशवाहा को पिपरिया का सहसंयोजक नियुक्त किया गया। केसरी सिंह पटेल को संभाग उपाध्यक्ष और दयाराम फौजदार को विकासखंड मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।
इस दौरान महासंघ में कुल 30 नियुक्तियाँ की गईं, जिससे संगठन परिवार का विस्तार हुआ।