Posted in

फर्जी इंस्टा आईडी पर महिला की फोटो डाल की अश्लीलता:कानपुर में पीड़िता बोली- शर्मसार कर दिया, रिश्तेदारी में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा

कानपुर में एक महिला की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम की एक फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर … फर्जी इंस्टा आईडी पर महिला की फोटो डाल की अश्लीलता:कानपुर में पीड़िता बोली- शर्मसार कर दिया, रिश्तेदारी में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ाRead more


कानपुर में एक महिला की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम की एक फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दी गई। इतना ही नहीं फोटो वीडियो के बैकग्राउंड में शातिर ने अश्लील गाने भी डाल दिए। जब महिला के रिश्तेदारों ने उसे फोन किया तब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। उसने साइबर क्राइम पोर्टल में मामला दर्ज कराया है। मकड़ीखेड़ा निवासी महिला ब्यूटिशियन का कोर्स किए हैं। महिला के परिवार में पति के अलावा एक बेटा भी है। पीड़िता द्वारा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल रील बनाकर डालने के लिए भी किया जाता है। पीड़िता के मुताबिक बीती 8 मार्च की दोपहर एक बजे उसे रिश्तेदारों का फोन आना शुरू हो गया। रिश्तेदारों ने उसे फोन कर जानकारी दी कि उसकी फोटो और कुछ वीडियों इंस्टाग्राम की एक दूसरी आईडी पर अपलोड किए गए हैं। जिसमें अश्लील गाने और डायलॉग चल रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने आईडी देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आईडी के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पति के मुताबिक आईडी से फोटो वीडियो अपलोड होने के बाद वो शर्मसार हो गए। पत्नी ने रो रोकर खाना छोड़ा पति के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने रो रोकर खाना छोड़ दिया। पति के मुताबिक पत्नी ने कहा कि वो तो सिर्फ एक्स्ट्रा इनकम करने के लिए रील बनाना शुरू किया था। उसे नहीं मालूम था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। पति के मुताबिक उसने पत्नी को काफी समझाया। तब जाकर वो मानी। पीड़िता के मुताबिक उसने साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके अलावा पीड़िता अपने पति के साथ सोमवार को क्राइम ब्रांच शिकायत लेकर पहुंची। साइबर सेल अफसरों के मुताबिक मामले में जांच कर आईडी का पता किया जा रहा है। पहले पीड़िता और फिर दूसरी महिला की पोस्ट की फोटो इंस्टाग्राम पर शातिर ने मुस्क 31282 नाम से आईडी बनाई है। जिसमें पहले पीड़िता और उसके बाद किसी अन्य महिला की फोटो डालकर अश्लील गाने और डायलॉग पोस्ट कर दिए हैं।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb

Exit mobile version