Posted in

WPL 2025 पुरस्कार राशि: मुंबई इंडियंस बनी धनवान, रनरअप दिल्ली को भी मिली भरपूर धनराशि

अंतिम अपडेट:16 मार्च, 2025, 00:01 ISTAlso Read: क्रिकेट मैच के दौरान 14 वर्षीय छात्रा की मौत: … WPL 2025 पुरस्कार राशि: मुंबई इंडियंस बनी धनवान, रनरअप दिल्ली को भी मिली भरपूर धनराशिRead more

अंतिम अपडेट:

Also Read: युवराज सिंह ने रायपुर में जमाए 7 छक्के: सचिन तेंदुलकर का भी बल्ला गरजा, इंडिया मास्टर्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट पाया।

WPL 2025 पुरस्कार राशि: डब्ल्यूपीएल फाइनल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को 150 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए…

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीती डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया। मुंबई ने ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली को 150 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स केवल 141 रन ही बना सकी। यह मुंबई इंडियंस का दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने दोनों बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

डब्ल्यूपीएल 2025 फाइनल में जीतने वाली मुंबई इंडियंस पर धन की वर्षा हुई है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में चैंपियन मुंबई इंडियंस को पुरस्कार राशि के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले। वहीं, लगातार तीसरे फाइनल में हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स को भी करोड़ों रुपये प्राप्त हुए हैं। रनरअप रहने वाली दिल्ली को पुरस्कार राशि के तौर पर 3 करोड़ रुपये मिले, जो पिछली बार चैंपियन टीम को मिली राशि के बराबर है।

‘मेरे लिए खेलना अब…’ संन्यास की अटकलों पर विराट कोहली का बयान, फैंस के लिए इमोशनल संदेश।

वहीं, ऋषभ पंत का गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि फैंस उर्वशी रौतेला के बारे में चिंतित हैं, पूछ रहे हैं- अब उनका क्या होगा…

मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी ट्रॉफी जीती। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार विकेट खोने के कारण अपने तीसरे फाइनल में हार का सामना किया और तीसरी बार उपविजेता बनी। बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित होने पर, मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर हरमनप्रीत के अर्धशतक के बावजूद सात विकेट पर 149 रन बनाए।

हरमनप्रीत ने 44 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर एक अच्छा साथी नहीं मिला। इस कारण टीम धीमी शुरुआत के बावजूद इस स्कोर तक पहुंच सकी। कप्तान ने नैट साइवर ब्रंट (30 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की। अगर यह साझेदारी नहीं होती, तो मुंबई इंडियंस इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने इस छोटे लक्ष्य का शानदार बचाव किया और टीम को 2023 के बाद दूसरा खिताब दिला दिया।

नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए, अमेलिया केर ने 25 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और साइका इशाक ने एक-एक विकेट हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजाने काप (26 गेंद में 40 रन), जेमिमा रोड्रिग्स (21 गेंद में 30 रन) और निकी प्रसाद (23 गेंद में नाबाद 25 रन) ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb

Exit mobile version