पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अपनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खेलने वाली 11 खिलाड़ियों की सूची का ऐलान किया है। इस सूची में 6 भारतीय, 4 न्यूजीलैंड और एक अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित शर्मा को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी टीम में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है।
बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैंने अपनी टीम का चयन सिर्फ दुबई में खेले गए मैचों को देखने के बाद किया है। पाकिस्तान में भी कई शानदार मैच हुए हैं, लेकिन मैंने वही किया जो मुझे सही लगा।” रोहित शर्मा को कप्तान बनाते हुए उन्होंने कहा, “फाइनल में रोहित की 76 रन की पारी ने खेल के रूख को पूरी तरह से बदल दिया, मैं उनके खेल की सराहना करता हूं।”
बासित ने विराट कोहली को टीम में तीसरे स्थान पर रखते हुए कहा, “विराट एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। केवल एक आर्टिस्ट ही उनके क्रिकेट को सही तरीके से समझ सकता है।” इसके अलावा, श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
**बासित अली की चैंपियंस ट्रॉफी प्लेइंग-XI:**
– रोहित शर्मा (कप्तान, भारत)
– रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
– विराट कोहली (भारत)
– श्रेयस अय्यर (भारत)
– केएल राहुल (विकेटकीपर, भारत)
– ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
– अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान)
– मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)
– मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
– मोहम्मद शमी (भारत)
– वरुण चक्रवर्ती (भारत)
**12वां खिलाड़ी:** अक्षर पटेल (भारत)
भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
———————————————-
**ये खबर भी पढ़ें:**
**शुभमन गिल ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:** भारतीय ओपनर शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड मिला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर–