अमेरिकी बाजारों में आई भारी गिरावट के चलते आज, मंगलवार 11 मार्च को भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीति के परिणामस्वरूप डाओ जोन्स में 890 अंकों (2.08%) की गिरावट आई, और यह 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की कमी आई, जो 728 अंक गिरकर 17,468 पर पहुँच गया।
Also Read: SBI Home Loan: आपके सपनों का घर आपकी जेब में SBI के ₹50 लाख के होम लोन के पीछे का गणित
SP 500 इंडेक्स में भी 2.70% की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को SP 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की कमी आई। नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से अधिक गिर चुका है।
सोमवार को सेंसेक्स 217 अंकों की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंकों की कमी देखी गई, जो 22,460 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई, और निफ्टी रियल्टी तथा ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% नीचे बंद हुए।
सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.86% की गिरावट रही, जबकि ऑटो इंडेक्स में 1.22% की कमी आई। हालांकि, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.22% की वृद्धि हुई। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर 2.85% की वृद्धि के साथ सबसे ऊपर बंद हुआ।