अंतिम अपडेट:18 मार्च 2025, 22:47 IST
Honda shine 125 sp: यदि आप अपनी पसंद की बाइक की खोज कर रहे हैं और अभी तक निर्णय नहीं लिया है तो आप होंडा….

होंडा SP 125
आजमगढ़: देश की प्रसिद्ध मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी होंडा ने बाजार में अपनी एक प्रमुख बाइक, शाइन SP को नए अत्याधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। यह बाइक 125सीसी की क्षमता के साथ कई शानदार और नवीनतम विशेषताओं से लैस है। यह अपने सेगमेंट की अन्य टू व्हीलर्स को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है। नई होंडा SP को पुरानी SP125 की तुलना में अधिक प्रीमियम और आकर्षक लुक में डिजाइन किया गया है।
कई रंग विकल्प उपलब्ध
सबसे खास बात यह है कि नई होंडा SP125 ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें कई रंगों के विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। कंपनी ने इसे पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सेस ग्रे, मैटेलिक पर्ल सायरन ब्लू, इंपीरियल रेड मैटेलिक और मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक जैसे रंगों में उपलब्ध कराया है।
उत्कृष्ट माइलेज
इस बाइक में 124cc का शक्तिशाली सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसमें फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक जैसी विशेषताएँ शामिल हैं। यह बाइक 10.7 Bhp का पावर और 10.9Nm का टॉर्क उत्पन्न कर सकती है। इस इंजन को फाइव स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक 1 लीटर में लगभग 65 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है। अधिक माइलेज के लिए इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी शामिल किया गया है।
डिस्प्ले के साथ नेविगेशन सिस्टम उपलब्ध
नई होंडा SP125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इस बाइक में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी उपलब्ध है, जिससे राइडर को बाइक से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहती है। जरूरत पड़ने पर राइडिंग के दौरान मोबाइल फोन भी चार्ज किया जा सकता है। इस बाइक में बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ नेविगेशन सिस्टम और वॉइस असिस्टेंट फीचर भी शामिल है, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।
यहाँ है कीमत
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि होंडा SP125 को OBD2B नियमों का पालन करने के लिए अपडेट किया गया है। OBD2B यानी ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक, जिससे गाड़ी के एग्जास्ट गैसों और उसके एमिशन पर्यावरण मानकों का पालन करते हैं। इस सिस्टम को गाड़ी में स्थापित सेंसर के साथ जोड़ा जाता है। आजमगढ़ में नई SP125 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 92 हजार रुपए से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप एंड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 लाख 1 हजार 200 रुपए रखी गई है।