Posted in

आज का राशिफल: मंगलवार, 11 मार्च का दिन, भाग्य के ग्रह क्या संकेत दे रहे हैं? जानिए आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल: 11 मार्च 2025, मंगलवार का दिन खास है। आइए जानते हैं आपके दैनिक … आज का राशिफल: मंगलवार, 11 मार्च का दिन, भाग्य के ग्रह क्या संकेत दे रहे हैं? जानिए आज का दैनिक राशिफल।Read more

daily horoscope in hindi 11 March 2025 Tuesday Mesh meen makar kumbh Aaj Ka Rashifal: मंगलवार 11 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 11 मार्च 2025, मंगलवार का दिन खास है। आइए जानते हैं आपके दैनिक राशिफल के बारे में, जो कि देश के मशहूर ज्योतिषी और कुंडली विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास द्वारा बताया गया है।

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज आप नए कार्य की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा की संभावना है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार में सामंजस्य की कमी दिखेगी।

Also Read: प्रदोष व्रत 2025: क्या केवल एक लोटा जल अर्पित करने से भोलेनाथ खुश हो जाते हैं?

वृषभ राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नया सत्र आरंभ करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक सहायता मिलेगी और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। परिवार में आपको सम्मान मिलेगा और पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में नई साझेदारियां बनेंगी और नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज आप कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके और परिवार की जिंदगी पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहयोगियों से आर्थिक सहायता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जिस विशेष काम के बारे में आप सोच रहे थे, वह पूरा होगा। कोर्ट केस में जीत मिलेगी और व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं, परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज आपके पास कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं होने के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी और परिवार में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज आप नई संभावनाओं की तलाश में रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग करने से पहले थोड़ा समय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों का समर्थन नहीं मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
आज आप किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़ा आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका अधूरा कार्य पूरा होने से आप खुश रहेंगे। किसी जानकार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी होगा। परिवार में चल रहे विवादों का माहौल भी सुधरेगा।

मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज आप किसी कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे, जिसके कारण काम में रुकावट आ सकती है। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है, लेकिन व्यापार में सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb