आज का राशिफल: आज, 13 मार्च 2025, गुरुवार का दिन खास है। होलिका दहन के मौके पर, हम देश के जाने-माने ज्योतिषी और कुंडली विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास से जानेंगे आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।
मेष राशि (Aries आज का राशिफल):
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिनकी बातें आपके जीवन को गहराई से प्रभावित करेंगी। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करे और इस दिन को खास बना दे। ऑफिस में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी, और सहकर्मी आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को शांति मिलेगी। काम के नए तरीके पर दोस्तों के साथ विचार-विमर्श करेंगे, जिससे नए आइडिया मिलेंगे। वित्तीय मामलों में लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। किसी को पैसे उधार देने पर सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
Also Read: Holi 2025 Tulsi Upay: तुलसी से दूर करें ग्रह दोष, पाएँ माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद
वृष राशि (Taurus आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने के चलते आप अपनी नई शाखा खोलने का विचार परिवार के साथ करेंगे। परिवार का सहयोग आपको किसी बड़ी समस्या का समाधान करने में मदद करेगा। आज व्यावहारिक सोच रखने से आपके संतुलित दृष्टिकोण का लाभ मिलेगा। इस राशि के संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आज किसी बेवजह बहस से बचना बेहतर रहेगा। आपके मन में उत्साह बना रहेगा, जबकि कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए समय कम मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini आज का राशिफल):
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी अपने के साथ बहस करने से बचें, जिससे आपका समय बचेगा। ऑफिस में आपकी ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। प्रेम में चल रही अनबन आज खत्म होगी, और लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कार्यों के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में दूसरों से संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यापार में अधिक लाभ की संभावना है। अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, ताकि भविष्य में धन संचय कर सकें।
कर्क राशि (Cancer आज का राशिफल):
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को लंबे समय से करना चाहते थे, उसकी शुरुआत आज कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई-बहनों के बीच चल रही अनबन बातचीत से खत्म होगी। जल्द ही आपको कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग आपके विरोधी थे, वे भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं, मेहनत जारी रखें, सफलता आपके करीब है। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
सिंह राशि (Leo आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कई प्रयास सफल होंगे और कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कोई करीबी आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।
कन्या राशि (Virgo आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी न करें। यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो भविष्य की समस्याओं से बच जाएंगे। आज आप अपने कार्य को सामान्य गति से पूरा करेंगे। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है, सफलता के योग हैं। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें।
तुला राशि (Libra आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन-प्रशासन के मामलों में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों में तेजी आएगी। किसी अजनबी पर सोच-समझकर भरोसा करें। छात्रों को मानसिक बोझ से राहत मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके दांपत्य जीवन में खुशी बढ़ेगी। आज खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आदतों में बदलाव की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए योजनाएं बनाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप नए लोगों से मिलेंगे। अपनी आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं, जिससे आप कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकें। आज आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, जिससे खुशी होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत से पहले पूरी योजना बनाएंगे और माता-पिता से सलाह लेंगे। सरकारी कामों में नीति और नियमों का ध्यान रखें, इससे आपके लिए कार्य आसान होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। आपकी सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। समय पर सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज आर्थिक लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी कार्य की योजना बनाएंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बातचीत के दौरान संयम से काम लें।
मीन राशि (Pisces आज का राशिफल):
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए यह दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के सफल होने पर खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर सभी आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। आपको काम में वरिष्ठों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ताजगी महसूस करेंगे और नए अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे।