29 मार्च को मीन राशि में सप्तग्रही योग होने वाला है, जिसमें शनि, शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा और नेपच्यून का संयोग होगा। इस शुभ योग का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा, जिससे उनके जीवन में अद्वितीय परिवर्तन हो सकते हैं और धन लाभ भी संभव है।
Updated Date: Fri, 07 Mar 2025 12:36:50 AM (IST)
Also Read: Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: इन राशियों को मिलेगी नौकरी, होगा आर्थिक लाभ
HighLights
- 29 मार्च को मीन राशि में सप्तग्रही योग होगा।
- शनि, शुक्र, बुध सहित 7 ग्रहों का संयोग होगा।
- तीन राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
धर्म डेस्क, इंदौर। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय के साथ गोचर करते हैं। इस दौरान वे पंचग्रही और सप्तग्रही योग बनाते हैं। 100 साल बाद मीन राशि में सप्तग्रही योग होने का संयोग हुआ है। 29 मार्च को शनि का गोचर होगा, तब शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा, शनि व नेपच्यून के संयोग से यह शुभ योग होगा।
इस योग कुछ राशियों के जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव होगा। उनके जीवन में अद्वितीय परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस दौरान अचानक से धन भी प्राप्त हो सकता है। इस आर्टिकल में विस्तार से इन तीन राशियों के बारे में विवेचना किया जाएगा…
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के भाग्य स्थान पर सप्तग्रही योग हो रहा है। ऐसे में आपकी किस्मत खुलने वाली है। आपकी तरक्की के रास्ते में आने वाली हर बाधा खत्म हो जाएगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी, जिससे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
- नौकरीपेशा जातकों के काम की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन हो सकता है। परिवार में जारी विवाद समाप्त होगा। पत्नी से मधुर संबंध बनेंगे। घर में धार्मिक या मांगलकारी कार्य हो सकता है।
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों की राशि के सप्तम भाव में यह संयोग होने जा रहा है। यह आपके जीवन के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। आपका दांपत्य जीवन शानदार होगा, जिससे पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी।
- मानसिक व शारीरिक तनाव से दूर होंगे, जिससे खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह होगा।
मिथुन राशि
- मिथुन राशि में सप्तग्रही योग कर्म भाव में हो रहा है। यह बहुत ही शुभ होगा। आपके हर रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी मेहनत अब रंग लाएगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों के जीवन में अद्वितीय परिवर्तन आने वाला है। आपको बहुत ही धन लाभ होगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
- नौकरीपेशा से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में सैलरी बढ़ जाएगी, जिससे जीवन में पैसों की कमी दूर होगी।