Posted in

चंद्र ग्रहण 14 मार्च: चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने से उसका रंग लाल हो जाएगा… जानें क्या यह भारत में दिखाई देगा और सूतक काल लगेगा या नहीं।

रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए सभी बहुत उत्साहित हैं और सभी तैयारियाँ पूरी हो … चंद्र ग्रहण 14 मार्च: चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने से उसका रंग लाल हो जाएगा… जानें क्या यह भारत में दिखाई देगा और सूतक काल लगेगा या नहीं।Read more

Chandra Grahan 14 March: चंद्रग्रहण के दिन पृथ्वी की छाया पड़ने से चंद्रमा हो जाएगा लाल… जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक लगेगा या नहीं
चंद्र ग्रहण के दौरान खानपान से परहेज करें। (फाइल फोटो)

रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए सभी बहुत उत्साहित हैं और सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, ज्योतिषियों ने एक अच्छी खबर भी दी है कि 14 मार्च को चंद्रग्रहण होगा, लेकिन इसका भारत में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसका मतलब है कि होली का त्योहार बिना किसी रुकावट के मनाया जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान खानपान से परहेज करें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा
  2. इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा
  3. बिना किसी बाधा के मनाया जाएगा रंगों का पर्व

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 14 मार्च, शुक्रवार को बुध की राशि कन्या में चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इसे साधारण नहीं समझना चाहिए, क्योंकि यह एक ब्लड मून (लाल चाँद) होगा।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि यह साल का पहला चंद्रग्रहण है। चूंकि यह भारत में गोचर नहीं होगा, इसलिए न तो सूतक लगेगा और न ही इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। इसलिए होलिका उत्सव मनाने में किसी भी दुष्प्रभाव की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Also Read: महाकाल मंदिर में होलिका दहन 2025: महाकाल के चरणों में सबसे पहले होगा होलिका दहन, जानिए समय क्या रहेगा।

भारत में सूतक मान्य नहीं होगा

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा का कहना है कि होली के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण एक ब्लड मून (लाल चाँद) के रूप में दिखाई देगा। यह ग्रहण बुध की राशि कन्या में होगा और यह सामान्य नहीं है।
  • इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह तब होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
  • गुरुवार को होने वाले चंद्रग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह भारत में देखा नहीं जाएगा। होली पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी कार्य पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
  • भारत में लोग इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएंगे, लेकिन यह अन्य देशों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। विशेष रूप से, यह ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में देखी जाएगी।

यहां भी क्लिक करें – अनिष्ट ग्रहों की महादशा में नहीं बन रहे काम, इन उपायों से जाग उठेगी सोई किस्मत

चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा

भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण 14 मार्च को सुबह 9:27 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 6 घंटे 3 मिनट होगी।

चंद्र ग्रहण क्या होता है

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाती, क्योंकि पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को ढक लेती है। जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं। जब चंद्रमा केवल आंशिक रूप से ढकता है, तो उसे आंशिक चंद्रग्रहण कहा जाता है।

यहां भी क्लिक करें – “कभी पूर्णिमा को गर्भधारण न करें”, शहडोल DIG की स्कूली बच्चों को सीख

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb

Exit mobile version