Happy Rang Panchami 2020 पर इन Images, Shayari और Greetings से दें अपनों को शुभकामनाएं।

Holika Dahan के साथ शुरू हुए Holi 2020 के महोत्सव का अंतिम पड़ाव आ चुका है और शनिवार को Rang Pachami के उत्सव में शामिल होने के लिए सभी तत्पर हैं। रंग पंचमी का त्योहार मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के इंदौर में तो इस पर्व को अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां इस दिन ऐतिहासिक गेर का आयोजन होता है। इस गेर को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चैत्र कृष्ण पंचमी को मनाए जाने वाले रंग पंचमी के संबंध में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इनमें से एक के अनुसार, इस दिन वातावरण में उड़ने वाला गुलाल व्यक्ति में सात्विक गुणों को बढ़ाता है और तामसिक गुणों को कम करने में सहायता करता है। यदि आप भी अपने प्रियजनों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं Rang Panchami Shayari, SMS, Images, WhatsApp Status और Greetings, जिनसे आप सभी को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Also Read: “होलिका दहन 2025: जानें शुभ मुहूर्त और भद्रा का असर!”
वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे और लाल
मुबारक हो आपको रंग पंचमी का त्योहार
रंग पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं
————————
थोड़ा रंग अभी बाकी है
थोड़ा गुलाल अभी बाकी है
क्यों मायूस होते हो जिंदगी के झमेलों से
रंग पंचमी की फुहार अभी बाकी है
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
————————-
रंग पंचमी जैसे इंद्रधनुष का प्यार
चरों तरफ है रंगों की बौछार
शुभकामनाएं है तुम्हें हमारी
लो मेरी रंग भरी पिचकारी की फुहार
Happy Rang Panchami
—————————
रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
———————-
सतरंगी रंगों की लिए बरसात
आई है रंग पंचमी की सौगात
चलो चलाएं मिलकर पिचकारी
न बच पाए कोई भी नर और नारी
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
———————————
ऐसे मनाना रंग पंचमी का त्यौहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यही मौसम है अपनों से गले मिलने का,
तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार
रंग पंचमी की शुभकामनाएं