X डाउन: सोमवार को X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) के कई यूजर्स को एक बड़ी सेवा बाधा का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारत से लगभग 2,000, अमेरिका से 18,000, और यूके से 10,000 से अधिक शिकायतें आईं। एलन मस्क के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अभी तक इस वैश्विक आउटेज पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलते समय “कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें” जैसे संदेश दिखाई दे रहे थे। हालांकि, अब X की सेवाएं बहाल हो चुकी हैं।
सेवाएं बहाल हुईं
X (former Twitter) appears to be down for many users, according to reports
➡️https://t.co/XKOvJjq7AX
Repost if it’s down for you too #XDown #XOutage pic.twitter.com/sZj6MBIjUq— Outage.Report (@ReportOutage) March 10, 2025
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग दोपहर 3:45 बजे (IST) प्लेटफॉर्म की सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं, जिससे यूजर्स वेबसाइट और ऐप को फिर से एक्सेस कर सके। भारत में इस आउटेज का प्रभाव विशेष रूप से देखा गया। Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 57% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 34% को वेबसाइट से परेशानी हुई, और 9% को सर्वर से जुड़ी समस्याएं आईं। यूके में 61% यूजर्स को ऐप में, 34% को वेबसाइट में, और 5% को सर्वर संबंधित समस्याएं आईं।
Twitter/X was down for nearly an hour this morning. pic.twitter.com/zkdOiOdmrM
— FearBuck (@FearedBuck) March 10, 2025
भारत में आउटेज का असर थोड़ा कम था, फिर भी 2,600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। 80% यूजर्स वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, 11% को लॉगिन में समस्या आई, और 9% को मोबाइल ऐप से परेशानी हुई।
आउटेज का पीक टाइम
X WAS DOWN LIKE CRAZY YALL OMFG pic.twitter.com/Gmasw44zpF
— BenIt Pro (@BennettBuhner) March 10, 2025
आपको बता दें कि दोपहर 3:20 बजे (IST) के आसपास आउटेज की शिकायतें तेजी से बढ़ीं और कुछ ही मिनटों में 19,000 से अधिक यूजर्स इस समस्या का सामना करने लगे। हालांकि, X की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे आउटेज के असली कारण का पता नहीं चल सका है।
यूजर्स की परेशानियां
दोपहर में जब ट्विटर डाउन हुआ, तब हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में काफी दिक्कत हुई। कई यूजर्स ने इस मुद्दे को एक्स पर ही रिपोर्ट किया। इसके अलावा, भारत में इसका असर बहुत ज्यादा नहीं था। अब, ट्विटर पूरी तरह से बहाल हो चुका है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है। साथ ही, X की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:
Google की बढ़ी मुसीबत! बेचना पड़ सकता है Chrome, अमेरिकी सरकार ने की यह बड़ी मांग