चाइनीज ऑटोमोबाइल निर्माता बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV एटो 3 और इलेक्ट्रिक सेडान सील के 2025 मॉडल का अनावरण किया है। इन अपडेटेड मॉडल्स में नए फीचर्स और कुछ मैकेनिकल सुधार शामिल किए गए हैं।
Also Read: iPhone 17 श्रृंखला कैसी होगी? डिजाइन और प्रदर्शन से संबंधित सारी जानकारी अब उपलब्ध है
कंपनी का दावा है कि BYD सील को एक बार फुल चार्ज करने पर 650 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी, जबकि एटो 3 पूरी तरह चार्ज होने पर 521 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 8 एयरबैग और ADAS जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
अपडेटेड BYD एटो 3 भारत में टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। वहीं, BYD सील का मुकाबला हुंडई आयनिक 5, किआ EV6 और वोल्वो C40 रिचार्ज से होगा। कंपनी दोनों अपडेटेड मॉडल्स के नए दामों की घोषणा अप्रैल में करेगी।
एटो 3 इलेक्ट्रिक कार ने अपने लॉन्च के बाद से 3000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसीलिए, कंपनी 2025 एटो 3 को पहले 3000 ग्राहकों को 2024 एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध करवा रही है। दोनों कारों की वर्तमान कीमतों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।