राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के चमत्कारी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोक दिया! यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक है। जयपुर के मैदान पर सूरज बनकर चमकते सूर्यवंशी ने 11 ओवर में ही स्कोर 155/0 तक पहुंचा दिया। क्रिकेट जगत इस नन्हे सितारे की विस्फोटक बल्लेबाज़ी पर दंग रह गया है!
राहुल ने व्हीलचेयर से उठकर बजाई ताली:
rr vs gt: राहुल द्रविड़, जो व्हीलचेयर पर बैठे थे, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी को देखकर अपनी जगह से उठकर ताली बजाने लगे. महज़ 14 साल के इस नन्हे सितारे ने आईपीएल में शतक जड़ा, और वह भी टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक था.
सिर्फ 35 गेंदों में शतक:
सपनों से भी तेज़, दिलों को छू जाने वाला पल! राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में उन्होंने दूसरी सबसे तेज़ सेंचुरी ठोकी.
वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल 32 दिन की उम्र में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोक दिया. उन्होंने अपने आक्रामक तेवरों से अनुभवी गेंदबाज़ों – ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज – की जमकर धुनाई की. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज़ शुरुआत दी.
वैभव सूर्यवंशी की पारी:
101 रन
38 गेंदें
7 चौके
11 छक्के
स्ट्राइक रेट 265.79
सबसे कम उम्र में टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी:
क्रमांक |
खिलाड़ी |
उम्र |
टीम |
मुकाबला |
वर्ष |
1 |
वैभव सूर्यवंशी |
14 साल 32 दिन |
राजस्थान रॉयल्स (IPL) |
बनाम गुजरात टाइटंस |
2025 |
2 |
विजय ज़ोल |
18 साल 118 दिन |
महाराष्ट्र |
बनाम मुंबई |
2013 |
3 |
परवेज़ हुसैन इमोन |
18 साल 179 दिन |
बारीशाल |
बनाम राजशाही |
2020 |
4 |
गुस्ताव मैकिओन |
18 साल 280 दिन |
फ्रांस |
बनाम स्विट्ज़रलैंड |
2022 |
वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड्स (IPL 2025)
रिकॉर्ड |
विवरण |
17 गेंदों में अर्धशतक |
आईपीएल 2025 का सबसे तेज़ अर्धशतक |
राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक |
(पहला: जोस बटलर) |
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे तेज़ अर्धशतक |
नई उपलब्धि |
आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक |
14 साल 32 दिन की उम्र में |
राजस्थान केलिए अहम मैच:
इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की कप्तानी पारी खेली थी, लेकिन चोट के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और राशिद खान ने कप्तानी संभाली. यह मुकाबला राजस्थान के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिहाज़ से बेहद अहम है.