हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर बारिश के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि 12 मार्च से लेकर 14 मार्च, होली तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज सुबह से ही महसूस किया जा रहा है, जिसके चलते आसमान में बादल छा गए हैं। इससे दिन के तापमान में स्थिरता देखने को मिल सकती है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है।
हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, और 9 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। महेंद्रगढ़ में तापमान 33.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जो कि सबसे अधिक है। इसके साथ ही, राजस्थान से सटे हरियाणा के क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप पहले से ही महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ थोड़ी राहत प्रदान करेगा, लेकिन इसके बाद तापमान फिर से तेजी से बढ़ने की संभावना है। आज और कल तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है।
Also Read: Passport New Rule: पासपोर्ट नियमों में हुआ बड़ा बदलाव अब बिना इस दस्तावेज के नहीं मिलेगा पासपोर्ट
हरियाणा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 मार्च के दौरान हवाओं में बदलाव आ सकता है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई हो सकती है। 11 और 12 मार्च को हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की उम्मीद है। हालांकि, 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में फिर से बदलाव संभव है।