खाली पेट चाय: लाभ या हानि: सुबह-सुबह चाय पीने की आदत हमारे देश में अधिकांश लोगों में देखने को मिलती है। कुछ लोग तो दिनभर में 10 कप तक चाय पी लेते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जो आंख खुलते ही बेड पर चाय की मांग करते हैं। कुछ लोग तो दिन की शुरुआत खाली पेट चाय पीकर करते हैं, उनका मानना है कि इससे पेट साफ होता है और दिनभर तरोताजा रहते हैं। लेकिन क्या वास्तव में खाली पेट चाय पीने से पेट साफ होता है या यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
क्या खाली पेट चाय पीने से पेट साफ होता है?
Also Read: क्या डाइटिंग आपकी जान ले सकती है? केरल में एक चौंकाने वाला मामला, जानें कब बन सकता है यह जोखिम भरा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट साफ नहीं होता है, बल्कि इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए चाय पीने से पहले एक गिलास पानी पीना बेहतर होता है। चाय के बाद नाश्ता करना भी उचित है। ऐसा करने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। सुबह चाय की जगह अन्य स्वस्थ पेय पदार्थों का सेवन करें, जो आपको दिनभर ताजगी और स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं। चाय के स्थान पर नींबू, जीरा, सौंफ, आंवला, मेथी का पानी या फलों और सब्जियों का जूस पीने पर विचार करें।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी
खाली पेट चाय पीने के नुकसान
1. चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं, जिससे एसिडिटी, गैस और जलन की समस्या हो सकती है।
2. खाली पेट चाय पीने से पेट की आंतरिक परत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
3. कैफीन के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर से पानी तेजी से निकलता है। इससे सुबह-सुबह डिहाइड्रेशन हो सकता है। ध्यान रखें कि कैफीन पेट को साफ नहीं करता है।
4. सुबह खाली पेट मीठी चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे दिनभर सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है।
5. खाली पेट चाय पीने से घबराहट और जी मिचलाने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
6. खाली पेट चाय पीने से जोड़ों में दर्द, डिप्रेशन, और रात में नींद न आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
7. खाली पेट स्ट्रॉन्ग चाय पीने से पेट को नुकसान पहुंच सकता है और इससे अल्सर का खतरा बढ़ जाता है।
8. चाय पाचन तंत्र पर असर डाल सकती है, जिसके कारण मुंह से बदबू आ सकती है।
सुबह चाय कब और कैसे पिएं
सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी या डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें, उसके बाद चाय का सेवन करें।
चाय के साथ कुछ हल्का नाश्ता करें, जैसे सूखे मेवे, बिस्किट या हल्का नाश्ता।
दूध वाली चाय के बजाय हर्बल चाय या ग्रीन टी का चयन करें, ताकि एसिडिटी से बचा जा सके।
बहुत अधिक चाय पीने से बचें; दिन में 2-3 कप से ज्यादा चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।