माउथ कैंसर के लक्षणों में लगातार मुंह में ऐसे घाव शामिल हो सकते हैं जो ठीक नहीं होते। मुंह या होठों में कोई गांठ या गाढ़ापन, लाल या सफेद धब्बे और चबाने में कठिनाई हो सकती है। यदि निगलने या बोलने में दिक्कत अनुभव होती है, तो ये लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। मुंह या होठों पर अल्सर या घाव जो कुछ हफ्तों में ठीक नहीं होते, यह माउथ कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं। माउथ कैंसर वह स्थिति है जिसमें मुंह के अंदर अनियंत्रित रूप से कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। यह जानकर खुशी होगी कि माउथ कैंसर केवल मुंह में ही नहीं, बल्कि होंठ, मसूड़े और जीभ में भी हो सकता है।
फर्स्ट स्टेज में माउथ कैंसर के 8 लक्षण
1. दांतों का अचानक ढीला होना: यदि आपकी दांतें अचानक से ढीली हो रही हैं, तो यह माउथ कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
2. गर्दन के आस-पास गांठ का दिखाई देना: यदि मुंह या गर्दन में कहीं गांठ दिखाई दे तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह गंभीर हो सकता है।
3. होंठ पर सूजन या घाव जो ठीक नहीं हो रहा है।
4. निगलने में कठिनाई या दर्द।
5. बोलने में परिवर्तन।
6. मुंह से खून आना या सुन्न होना।
7. जीभ या मसूड़ों पर सफेद या लाल धब्बे।
8. बिना किसी कारण वजन में कमी आना।
मुंह के कैंसर के कारण
1. तंबाकू या शराब का अधिक सेवन।
2. ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV)।
3. एपस्टीन-बार वायरस (EBV)।
4. आनुवंशिक कारण।
5. खराब मौखिक स्वच्छता।
6. मसूड़ों की बीमारी।
7. सूर्य के अधिक संपर्क में रहना।
8. ज्यादा सुपारी चबाना।
मुंह के कैंसर का इलाज क्या है
1. मुंह के कैंसर का उपचार उसके प्रकार, स्थिति और स्थान पर निर्भर करता है।
2. सीटी और MRI स्कैन जैसे परीक्षण यह निर्धारित करते हैं कि कैंसर कितना फैल गया है। स्टेजिंग से डॉक्टर उपचार का निर्णय लेते हैं।
3. आमतौर पर मुंह के कैंसर का उपचार सर्जरी होती है, जिसके द्वारा ट्यूमर को हटाया जाता है। शुरुआती चरण के कैंसर में सर्जरी प्रभावी हो सकती है।
4. रेडियोथेरेपी से कुछ छोटे माउथ कैंसर का उपचार संभव है।
5. कीमोथेरेपी में ट्यूमर को नष्ट करने या सिकोड़ने के लिए दवाओं का उपयोग किया जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और तथ्यों पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी