Numerology Horoscope 14 March 2025: ज्योतिष में अंक ज्योतिष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके माध्यम से व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का आकलन किया जा सकता है। अंक ग्रहों की चाल से जुड़े होते हैं, और दैनिक अंक राशिफल इन्हीं के आधार पर तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को होली के दिन का अंक राशिफल।
मूलांक 1
मूलांक 1 के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर काम का दवाब बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बाहर का खाना न खाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। व्यापारियों को वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।
मूलांक 2
मूलांक 2 के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है, और आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के लोग आपकी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नशे से दूर रहें, नहीं तो सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ की संभावना है, लेकिन शेयर बाजार में निवेश से बचें। विवाहित लोगों के लिए प्यार बढ़ सकता है।
मूलांक 3
मूलांक 3 के लिए शुक्रवार का दिन मिश्रित रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ कठिनाई हो सकती है। ऑफिस में किसी से बहस से बचें, और आर्थिक लेन-देन करने से पहले परिवार से चर्चा करें। यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 4
मूलांक 4 के लिए शुक्रवार का दिन प्रेम के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम के प्रति कुछ लोगों में जलन हो सकती है, इसलिए ध्यान केंद्रित करें। स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने की संभावना है।
मूलांक 5
मूलांक 5 के लिए शुक्रवार का दिन प्रेम के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए शुक्रवार को कोई अच्छा सौदा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
मूलांक 6
मूलांक 6 के लिए शुक्रवार का दिन प्रेम के लिहाज से अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ शाम को घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी प्यार भरा दिन बिताने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए व्यापार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहें।
मूलांक 7
मूलांक 7 के लिए शुक्रवार का दिन प्रेम के लिए अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग भी आपके प्रेम जीवन को मजबूती प्रदान कर सकता है। दिन की शुरुआत मंदिर में जाकर करें। विवाहित लोगों को संतान को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक रहने वाला है।
मूलांक 8
मूलांक 8 के लिए शुक्रवार का दिन निराशाजनक हो सकता है। कार्यस्थल पर काम को लेकर चिंता हो सकती है। विवाहित लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसा कोई काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए।
मूलांक 9
मूलांक 9 के लिए शुक्रवार का दिन प्रेम के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए दवाई लेने से बचें और बाहर के खाने से दूरी बनाएं। इस समय को अपने काम में लगाएं।