इस मार्च महीने में कई विशेष डिपॉजिट योजनाओं में निवेश करने का अंतिम अवसर है। 31 मार्च 2025 को ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ तथा SBI की ‘अमृत कलश’ डिपॉजिट योजना सहित 5 विशेष योजनाएँ समाप्त हो रही हैं। इन योजनाओं में सालाना ब्याज दर 8.05% तक है। हम आपको इन पांच योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप इनमें निवेश करके अधिक लाभ उठा सकें।
1. **SBI ‘अमृत कलश’ डिपॉजिट स्कीम**
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की विशेष फिक्स डिपॉजिट योजना ‘अमृत कलश’ 31 मार्च को समाप्त होने जा रही है। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% और अन्य निवेशकों को 7.10% सालाना ब्याज मिल रहा है। निवेश की अवधि 400 दिन है।
2. **SBI ‘अमृत वृष्टि’ डिपॉजिट स्कीम**
‘SBI अमृत वृष्टि’ योजना के तहत 444 दिनों की FD पर 7.25% सालाना ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में 7.75% ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में भी निवेश करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 है।
3. **’महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ स्कीम**
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई यह विशेष निवेश योजना ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) 1 अप्रैल 2025 से बंद हो जाएगी। 31 मार्च 2025 के बाद इस योजना में निवेश नहीं किया जा सकेगा। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता है और न्यूनतम निवेश 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक किया जा सकता है। इस योजना में निवेश की अवधि 2 साल है। MSSC खाता डाकघर या अधिकृत बैंकों में खोला जा सकता है।
4. **आईडीबीआई बैंक की ‘उत्सव डिपॉजिट’ स्कीम**
आईडीबीआई बैंक की उत्सव डिपॉजिट योजना में आप 300 से 700 दिनों की विभिन्न अवधि के लिए FD कर सकते हैं। इस योजना में ब्याज दर 7.05% से लेकर 8.05% तक है।
5. **इंडियन बैंक की दो विशेष डिपॉजिट स्कीम**
इंडियन बैंक की दो विशेष डिपॉजिट योजनाएँ IND सुप्रीम (300 दिन) और IND सुपर (400 दिन) भी 31 मार्च को समाप्त हो रही हैं। IND सुप्रीम 300 योजना में सामान्य नागरिकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.80% ब्याज मिल रहा है। वहीं, IND सुपर 400 दिन योजना में सामान्य नागरिकों को 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% और सुपर सीनियर सिटिजन को 8.05% ब्याज लाभ मिल रहा है।