रेल पुलिस पटना ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके पास से करीब 15 लाख का सामान बरामद हुआ है। इसमें 8 मोबाइल, 25000 रुपए नगद, सोना 104 ग्राम, चांदी 400 ग्राम, गांजा 7 किलो शामिल है। इसकी पुष्टि रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने की है। पकड़े गए चोरों में 6 हरियाणा, 1 दिल्ली और 1 जमुई का है। उन्होंने बताया कि रेल पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व का एक चोर गिरोह दोबारा से पटना जंक्शन पर सक्रिय हो गया है। इसके आधार पर पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के थानेदार राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 12 लोगों की टीम बनाई गई और कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 8 अभियुक्त पकड़े गए। चोरी की फिराक में वहां जमा हुए थे। लड़की पक्ष को करते थे टारगेट रेल एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अक्सर यह गिरोह अपना ठिकाना बदल लेता था। आज जिस रेल खंड में घटना को अंजाम देता था, वहां अगले दिन दोबारा से नहीं देता था। होटल में सब ठहरते थे और सामान को ऐसे छिपाते थे कि छापेमारी में भी नहीं पकड़े जाए। अपनी पहचान को यह सभी अभियुक्त गोपनीय रखते थे। खासकर के ट्रेनों में शादी ब्याह वाले लड़की पक्ष के यात्रियों को निशाना बनाते थे। उनके सामान और सूटकेस पर इनकी नजर होती थी। गेट पर पैसेंजर उतर रहे होते थे, उस वक्त उनके सामान को चंपत करते थे। पकड़े गए चोरों में से 6 हरियाणा, 1 दिल्ली और एक जमुई बिहार का शामिल है।
6 हरियाणा, 1 दिल्ली और 1 जमुई का चोर गिरफ्तार:15 लाख का सामान भी मिला, पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने सभी को दबोचा
Published on: मार्च 9, 2025 5:28 अपराह्न (IST) |
Last Updated: मार्च 9, 2025 5:35 अपराह्न (IST) |
Author: Kapil Sharma |
Categories: City State
रेल पुलिस पटना ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके पास से करीब 15 लाख … 6 हरियाणा, 1 दिल्ली और 1 जमुई का चोर गिरफ्तार:15 लाख का सामान भी मिला, पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने सभी को दबोचाRead more
