Posted in

अप्रैल 2025 में गोचर: सूर्य और मंगल सहित चार ग्रहों का गोचर, इन दो राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

अप्रैल 2025 में कई ग्रहों के गोचर का विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मंगल का कर्क … अप्रैल 2025 में गोचर: सूर्य और मंगल सहित चार ग्रहों का गोचर, इन दो राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलावRead more

अप्रैल 2025 में कई ग्रहों के गोचर का विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मंगल का कर्क राशि में गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए नकारात्मक रहेगा। वहीं, बुध और शुक्र का गोचर मीन राशि में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। दूसरी ओर, सूर्य का गोचर मेष राशि में मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर से मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2025 में ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर कई राशियों के लोगों के जीवन पर गहरा असर डालेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य जैसे ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम लाएगी।

Also Read: “होली 2025: जानें इस रंगीन त्योहार का असली मतलब – क्या यह जन जागरूकता, मौसम बदलाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है?”

कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि अन्य के लिए यह समय सफलता और सम्मान का होगा। आइए जानते हैं इन गोचरों का प्रभाव और उपाय।

**मंगल का कर्क राशि में गोचर**
3 अप्रैल 2025 को रात 1 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां सेनापति ग्रह मंगल 7 जून 2025 तक नीच अवस्था में रहेंगे। यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए नकारात्मक रहेगा। जातक शारीरिक कमजोरी, मानसिक अवसाद और हीन भावना का सामना कर सकते हैं। आर्थिक हानि और मन में डर की स्थिति हो सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

**उपाय:** हनुमान मंगल कवच का पाठ करें। रोज हनुमान जी के दर्शन कर दीप जलाएं। गुड़-चने का दान करें।

**बुध का मीन राशि में मार्गी होना**
7 अप्रैल 2025 को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर बुध मीन राशि में मार्गी होंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए नकारात्मक परिणाम लाएगा। डिप्रेशन, विश्वासघात और अकेलापन इस समय में परेशान कर सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण आत्मविश्वास में कमी आएगी और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और अनावश्यक विवाद भी हो सकते हैं।

**उपाय:** धैर्य बनाए रखें, गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें, गणेश जी की आरती करें।

**शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना: संतुलित प्रभाव**
13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में मार्गी होंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। जातक अपने रहन-सहन और बाहरी सौंदर्य पर अधिक खर्च कर सकते हैं, जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। गुप्त कार्यों में धन व्यय और विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी रह सकता है।

**उपाय:** लक्ष्मी माता की आरती करें, सफेद मिठाई का भोग लगाकर कन्याओं में बांटें और कमलगट्टे की माला पहनें।

**सूर्य का मेष राशि में गोचर**
14 अप्रैल 2025 को सूर्य ग्रहों के राजा मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, रुके हुए सरकारी कार्यों में प्रगति और सरकार से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। फिल्म इंडस्ट्री या राजनीति में करियर बनाने वालों को भी लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। हालांकि, अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

**उपाय:** इस अवधि में जातक को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सूर्य भगवान को घी से अर्ग देकर लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb