Posted in

राम मंदिर के मुख्य पुजारी की तनख्वाह जानकर आप हैरान रह जाएंगे हर महीने उन्हें कितनी राशि मिलती है

देशभर में आज रामनवमी का उत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम का … राम मंदिर के मुख्य पुजारी की तनख्वाह जानकर आप हैरान रह जाएंगे हर महीने उन्हें कितनी राशि मिलती हैRead more

देशभर में आज रामनवमी का उत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम का सूर्य तिलक होगा। अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को किया गया था। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ ही मंदिर में रामलला की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा भी संपन्न हुई। हाल ही में मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद, पंडित मोहित पांडेय को नए मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया है। अब वह रामलला की दैनिक पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी सैलरी कितनी है।

हर महीने उन्हें कितनी सैलरी दी जाती है

Also Read: दैनिक भास्कर में अवसर का खास मौका: रमेश चंद्र अग्रवाल जर्नलिज्म फेलोशिप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, 25 हजार रुपये प्रति माह की स्टाइपेंड भी मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोहित पांडेय को हर महीने 32 हजार 900 रुपये सैलरी मिलती है। वहीं सहायक पुजारियों को 31 हजार रुपये वेतन मिलता है। यह वेतन पहले 25 हजार रुपये और सहायक पुजारियों का 20 हजार रुपये था।

क्या मिलती हैं अन्य सुविधाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित मोहित पांडेय को वेतन के अलावा धार्मिक गतिविधियों से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं, आवास, यात्रा की सुविधाएं और विशेष धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का प्रावधान भी ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है।

सामवेद में पढ़ाई

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी मोहित पांडे ने पुजारी पद के लिए आवश्यक वैदिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने सामवेद में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री प्राप्त की है। मोहित पांडे ने कई वर्षों तक दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में धर्म और अनुष्ठानों का गहन अध्ययन किया है।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb