Quickest century in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने जबरदस्त और रोमांचक क्रिकेट के लिए दुनियाभर में मशहूर है. 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से, इस लीग ने हमें कई ऐसे पल दिए हैं जहाँ बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में शतक लगाकर क्रिकेट के नए मानक तय किए. टी20 फॉर्मेट में शतक लगाने के लिए सिर्फ हुनर नहीं, बल्कि निर्भीकता और तेज गेंदबाजों के सामने दबाव में भी हावी रहने की क्षमता चाहिए होती है.
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक:
Vaibhav Suryavanshi: सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे आईपीएल इतिहास हमेशा याद रखेगा. राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय चमत्कारी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में धमाकेदार 101 रन ठोककर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी को भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है.
रिकॉर्ड्स की बारिश:
- वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उन्हें आईपीएल में सबसे तेज भारतीय शतकवीर बना दिया है.
(इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था.) - इसके अलावा, वैभव अब सीनियर टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
(उन्होंने महाराष्ट्र के विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 18 साल 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.) - वैभव सूर्यवंशी ने ये उपलब्धि सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में हासिल कर ली, जो किसी चमत्कार से कम नहीं.
क्रिस गेल का ऐतिहासिक 30 गेंदों में शतक:
क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए खेलते हुए 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक जड़ा था.
यह न सिर्फ आईपीएल का सबसे तेज शतक है, बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में भी अब तक का सबसे शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन है. इस पारी में गेल ने 17 छक्के और 13 चौके लगाए और कुल 175 रन बनाए — जो टी20 क्रिकेट में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस पारी की बदौलत बैंगलोर ने पुणे के खिलाफ 130 रनों की विशाल जीत दर्ज की.
रैंक |
खिलाड़ी |
गेंदें |
टीम |
विपक्षी टीम |
स्थान |
वर्ष |
1 |
क्रिस गेल |
30 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
पुणे वॉरियर्स इंडिया |
बैंगलोर |
2013 |
2 |
वैभव सूर्यवंशी |
35 |
राजस्थान रॉयल्स |
गुजरात टाइटंस |
जयपुर |
2025 |
3 |
यूसुफ पठान |
37 |
राजस्थान रॉयल्स |
मुंबई इंडियंस |
मुंबई |
2010 |
4 |
डेविड मिलर |
38 |
किंग्स इलेवन पंजाब |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
मोहाली |
2013 |
5 |
ट्रैविस हेड |
39 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
बैंगलोर |
2024 |
6 |
प्रियांश आर्य |
39 |
पंजाब किंग्स |
चेन्नई सुपर किंग्स |
मुल्लापुर |
2025 |
7 |
अभिषेक शर्मा |
40 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
पंजाब किंग्स |
हैदराबाद |
2025 |
आईपीएल ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को कई यादगार पारियां दी हैं. क्रिस गेल का रिकॉर्ड आज भी अटूट है, लेकिन हर सीजन नए सितारे इस रिकॉर्ड के करीब पहुँचने की कोशिश करते हैं. ये सूची बताती है कि आईपीएल ने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के स्तर को किस तरह नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है.