एप पर वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करने के लिए लिंक प्रदान की गई है। इससे उपयोगकर्ता आसानी से कंटेंट को सोशल मीडिया पर साझा कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस माध्यम से समाचार सभी यूजर्स तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। ऐप लॉन्च []
Published: Wednesday, 26 March 2025 at 02:33 am | Modified: Wednesday, 26 March 2025 at 02:33 am | By: Kapil Sharma | 📂 Category: शहर और राज्य
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार अब आम जनता के और नजदीक पहुंच गई है। लोग सरकार से जुड़ी सूचनाएं, कैबिनेट के निर्णय, लेख और चित्रों सहित कई जानकारियां एक क्लिक में प्राप्त कर सकेंगे। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को जनसंपर्क विभाग के मोबाइल एप को लॉन्च किया।
जानकारी के अनुसार, जनसंपर्क के इस एप में स्क्रीन रीडर की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे उपयोगकर्ता आसानी से समाचार सुन सकेंगे। एप में वॉइस सर्च की सुविधा भी है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार कंटेंट खोज सकते हैं।
Jansampark MP ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और तुरंत पाएं जनसरोकार से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crisp.user.mpinfo