Burj Khalifa: दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा अपने आकर्षण और विलासिता के लिए प्रसिद्ध है। इस 163 मंजिला इमारत को देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं। लेकिन इसमें निवास करना आसान नहीं है क्योंकि यहां के वन-बेडरूम अपार्टमेंट का सालाना किराया 150,000 से 180,000 दिरहम के बीच है जो कि 42 लाख रुपये से अधिक है। यही कारण है कि इसे रहने के लिए सबसे महंगी जगहों में से एक माना जाता है।
जॉर्ज बुर्ज खलीफा के सबसे बड़े प्राइवेट मालिक
यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस इमारत के 900 अपार्टमेंट में से 150 भारतीयों के स्वामित्व में हैं। इनमें से 22 अपार्टमेंट के एकमात्र मालिक जॉर्ज वी नेरेम्पराम्बिल हैं। जी हां, हम उसी जॉर्ज की बात कर रहे हैं, जिनके पास बुर्ज खलीफा में 22 लग्जरी अपार्टमेंट हैं। मीडिया उन्हें ‘किंग ऑफ बुर्ज खलीफा’ के नाम से भी जानती है। जॉर्ज यहां के सबसे बड़े प्राइवेट प्रॉपर्टी ओनर हैं।
Also Read: “इन 3 आईपीओ में निवेश करने का सुनहरा मौका: प्राइस बैंड से लेकर जीएमपी तक, जानें हर जरूरी जानकारी!”
11 साल की उम्र से काम करने लगे
जॉर्ज का जन्म केरल के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ और उन्होंने 11 साल की उम्र से ही अपने परिवार के लिए आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया था। वह बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली थे। उन्होंने कपास के बचे हुए बीजों से गोंद निकालकर पैसे कमाना शुरू कर दिया। 1976 में, बेहतर अवसरों की खोज में वह शारजाह चले गए।
मैकेनिक के रूप में किया काम की शुरुआत
शारजाह में उन्होंने एक मैकेनिक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने महसूस किया कि मध्य पूर्व की बढ़ती अर्थव्यवस्था और गर्मी के कारण एयर कंडीशनिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। अपने इस बिजनेस आईडिया के साथ उन्होंने एक छोटी सी कंपनी शुरू की, जो आज GEO ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम से जानी जाती है। जॉर्ज अब दुबई के प्रसिद्ध बिजनेस टायकून बन चुके हैं।
इसलिए खरीदे एक के बाद एक अपार्टमेंट
जॉर्ज के बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट खरीदने के पीछे एक दिलचस्प घटना है। एक बार किसी रिश्तेदार ने उन्हें चिढ़ाया था कि वह बुर्ज खलीफा में नहीं जा सकते। इसके बाद जॉर्ज ने 2010 में वहां पहला अपार्टमेंट किराए पर लिया। धीरे-धीरे उन्होंने अपार्टमेंट खरीदना शुरू किया और अब उनके पास इस इमारत में 22 अपार्टमेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके अपार्टमेंट्स की दीवारें, छत और फर्श पर सोने की परत चढ़ाई गई है। आज उनका नेट वर्थ 4,800 करोड़ रुपये से अधिक है।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप ने अपने दोस्तों को भी नहीं बख्शा, एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस तक के डूब गए अरबों डॉलर