रमजान 2025 सहरी-इफ्तार समय: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होते ही रोजा रखने का क्रम जारी है। रमजान के इस महीने को तीन अशरों में विभाजित किया गया है, जिसमें पहला अशरा 10वें रोजे के साथ समाप्त होगा। मंगलवार, 11 मार्च 2025 को रोजेदार रमजान का दसवां रोजा रखेंगे। इसे रहमत का शामियाना और बरकत का आशियाना भी कहा जाता है।
रमजान के दौरान रोजा रखना केवल आत्मसंयम नहीं सिखाता, बल्कि समानता की भावना का भी प्रतीक है। यह ऐसा समय है जब अमीर और गरीब सभी अल्लाह की इबादत करने और इस्लाम के फर्ज को निभाने के लिए पूरे दिन भूखे-प्यासे रहते हैं और नमाज, तिलावत, और इबादत के माध्यम से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।
रमजान का दसवां रोजा
यह वह समय है जब पूरी दुनिया के मुसलमान रोजा रखते हैं। मंगलवार, 11 मार्च 2025 को पहले अशरे का समापन होगा और रमजान का यह दसवां रोजा रखा जाएगा। रोजा को पूरा करने के लिए सहरी और इफ्तार का होना अत्यंत आवश्यक है। इफ्तार और सहरी के बिना रोजा अधूरा रह जाता है, इसलिए रोजेदारों के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना जरूरी है।
विभिन्न शहरों में सहरी और इफ्तार करने के समय में कुछ मिनटों का अंतर होता है, इसलिए यह जानना आवश्यक है कि 11 मार्च 2025 को आपके शहर में सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा। आइए देखते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कानपुर, हैदराबाद, जयपुर, पटना सहित अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय (रमजान 2025 शहरवार सहरी-इफ्तार समय):
रमजान 11 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 11 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:16 | शाम 06:30 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:37 | शाम 06:48 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:23 | शाम 06:34 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:05 | शाम 06:17 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 05:02 | शाम 06:15 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:34 | शाम 05:45 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:14 | शाम 06:28 |
नोएडा (Noida) | सुबह 05:16 | शाम 06:29 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:23 | शाम 06:37 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:34 | शाम 06:34 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:37 | शाम 06:49 |
पटना (Patna) | सुबह 04:46 | शाम 05:58 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:46 | शाम 06:00 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:08 | शाम 06:20 |
ये भी पढ़ें: Laylatul Qadr: रमजान की आखिरी 10 रातें, ये क्या संदेश देती हैं
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।