मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की रायसेन जिले की गौहरगंज शाखा का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने की, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
Also Read: CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम
नवगठित कार्यकारिणी में उधम सिंह सोलंकी को तहसील अध्यक्ष के रूप में चुना गया। ओम प्रकाश पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संगठन के सचिव के पद पर हरिप्रसाद पाल को नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी गौहरगंज में संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी।