Posted in

NCLT से मर्जर अप्रूवल के बाद IPO-ड्राफ्ट-पेपर्स फाइल करेगी टाटा-कैपिटल:टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ विलय होगा, ₹17 हजार करोड़ का हो सकता है IPO

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) से टाटा मोटर्स … NCLT से मर्जर अप्रूवल के बाद IPO-ड्राफ्ट-पेपर्स फाइल करेगी टाटा-कैपिटल:टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ विलय होगा, ₹17 हजार करोड़ का हो सकता है IPORead more

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) से टाटा मोटर्स फाइनेंस के मर्जर का अप्रूवल मिलने के बाद IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को इसके लिए NCLT के फाइनल आदेश का इंतजार है। टाटा कैपिटल के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO का साइज करीब 2 बिलियन डॉलर यानी 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होगा। इस साइज के बेसिस पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 11 बिलियन डॉलर यानी 95,864 करोड़ रुपए हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स फाइनेंस के मर्जर पर NCLT से फाइनल ऑर्डर वित्त-वर्ष 2024-25 के आखिरी तक मिल सकता है। जून 2024 में टाटा कैपिटल, टाटा मोटर्स फाइनेंस और टाटा मोटर्स के बोर्ड ने NCLT स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के जरिए टाटा मोटर्स फाइनेंस और टाटा कैपिटल के मर्जर को मंजूरी दी थी। CCI ने मर्जर को सितंबर 2024 में मंजूरी दी थी मर्जर के तहत टाटा कैपिटल, टाटा मोटर्स फाइनेंस के शेयरहोल्डर्स को अपने इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसके चलते टाटा मोटर्स के पास नई उभरने वाली एंटिटी में 4.7% हिस्सेदारी होगी। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इस मर्जर को सितंबर 2024 में मंजूरी दी थी। टाटा संस की टाटा कैपिटल में 92.83% हिस्सेदारी टाटा संस, टाटा कैपिटल की होल्डिंग कंपनी है। इसके पास टाटा कैपिटल में 92.83% हिस्सेदारी है। टाटा कैपिटल को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अपर लेयर NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) का दर्जा मिला हुआ है। सितंबर 2022 में NBFC में शामिल हुई थी टाटा कैपिटल RBI के आदेश के अनुसार, अपर लेयर NBFC के लिए यह मान्यता मिलने के 3 साल के अंदर शेयर बाजारों में लिस्ट होना जरूरी है। टाटा कैपिटल ने सितंबर 2022 में अपर लेयर NBFC में क्वालिफाई किया था। IPO के तहत कंपनी 2.3 करोड़ नए शेयर जारी करेगी टाटा कैपिटल को IPO के लिए अपने बोर्ड की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। IPO के तहत कंपनी 2.3 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कुछ मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) भी रहेगा। टाटा कैपिटल ने पब्लिक लिस्टिंग से पहले अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने के लिए राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने का भी ऐलान किया है। इससे पहले टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग नवंबर 2023 में हुई थी।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb