Posted in

PM Kisan nidhi 20th kist Kab aayegi: 19वीं किस्त के बाद अब 20वीं किस्त का इंतजार, जानिए कब आएगी अगली किश्त

PM किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अब तक कुल 19 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है। हाल ही में 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी …

PM Kisan nidhi 20th kist
PM Kisan nidhi 20th kist

PM Kisan nidhi 20th kist Kab aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और किसान अब 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सवाल यह है कि सरकार इसे कब जारी कर सकती है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी अहम जानकारी।

अब तक कितनी किस्तें जारी हो चुकी हैं?

PM किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अब तक कुल 19 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है। हाल ही में 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से यह राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी।

Also Read: डिजिटल गिरफ्तारी के मामलों में 83,668 वॉट्सऐप खाते निलंबित: गृह मंत्रालय ने दी जानकारी; 13.36 लाख से अधिक शिकायतों से ₹4386 करोड़ का नुकसान टला

20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

सरकार इस योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त जारी करती है। पिछली 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई थी, और इस पैटर्न को देखते हुए अगली 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है। इससे पहले, 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी, और उसके बाद 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी। चूंकि यह किस्तें चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं, इसलिए 20वीं किस्त भी जून में आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए क्या करें?

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त का पैसा समय पर मिले, तो कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

  1. ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी
    योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर पूरी करवाई जा सकती है। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी e-KYC पूरी की जा सकती है।
  2. भू-सत्यापन करवाना जरूरी
    इस योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए किसानों को अपनी भूमि का सत्यापन करवाना आवश्यक है। यह प्रक्रिया स्थानीय तहसील या पटवारी कार्यालय के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
  3. आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक करवाएं
    योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि किसान अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा लें, ताकि उन्हें किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb