Posted in

क्या आप आंतों में सूजन से जूझ रहे हैं? इसके लक्षणों के बारे में जानें और राहत पाने के लिए सही आहार के बारे में जानकारी हासिल करें।

आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करना … क्या आप आंतों में सूजन से जूझ रहे हैं? इसके लक्षणों के बारे में जानें और राहत पाने के लिए सही आहार के बारे में जानकारी हासिल करें।Read more

आंतों में सूजन से परेशान हैं? जानिए इसके लक्षण और राहत पाने के लिए क्या खाना है सही

आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करना आवश्यक है। इससे पेट और आंतों में सूजन कम होगी और आंत में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि होगी, जबकि बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे। इसके साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालने की सलाह दी जाती है।

दही और छाछ का सेवन आंतों के लिए बहुत फायदेमंद है। इन दोनों में प्रॉबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। दही और छाछ का नियमित सेवन गैस और एसिडिटी की समस्या को भी कम करता है।

Also Read: जब शरीर से पसीने के स्थान पर खून निकलने लगे, तो यह एक बहुत ही भयावह बीमारी है।

प्याज और लहसुन का उपयोग अपने खाने में बढ़ाना चाहिए। खासकर कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों की सेहत में सुधार होता है। रोज सुबह लहसुन की 2 कलियां चबाना और एक कच्चा प्याज खाना पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और बुरे बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होता है।

साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साबुत अनाज का सेवन पेट को साफ करने में सहायता करता है और कब्ज की समस्या से राहत प्रदान करता है।

हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाना चाहिए। हरी और पत्तेदार सब्जियां आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और पाचन क्रिया को सुधारती हैं। इन सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb