Posted in

होली 2025 के लिए भाग्यशाली रंग: मेरी राशि के लिए कौन सा रंग है शुभ?

Holi 2025 के लिए शुभ रंग: होली का त्योहार रंगों का उत्सव है। ज्योतिष शास्त्र के … होली 2025 के लिए भाग्यशाली रंग: मेरी राशि के लिए कौन सा रंग है शुभ?Read more

Holi 2025 Lucky Colours According To Your Zodiac Sign To Celebrate Indian Festival Holi 2025 Lucky Colours: मेरी राशि के लिए कौन सा रंग है शुभ

Holi 2025 के लिए शुभ रंग: होली का त्योहार रंगों का उत्सव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर रंग का संबंध किसी ना किसी राशि, ग्रह और आध्यात्मिकता से होता है। होली के दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से खेलते हैं। यदि आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों का चयन करें और इन्हीं रंगों के साथ होली मनाएं, तो इससे आपके जीवन में सकारात्मकता, सफलता, सुख और समृद्धि का आना निश्चित है।

Also Read: लक्ष्मी जयंती 2025: आज लक्ष्मी जयंती है, धन के लाभ के लिए शहद से अपनाएं ये उपाय

शास्त्रों के अनुसार, रंगों का हमारे जीवन और भाग्य पर गहरा असर होता है। सही रंग का चुनाव करने से ऊर्जा संतुलित रहती है। साथ ही, सही रंगों का इस्तेमाल करने से ग्रहों से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग रंग बताए गए हैं, जो उनके भाग्य और ग्रहों से जुड़े होते हैं। इसलिए, यह जानना महत्वपूर्ण है कि होली के इस पर्व पर आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मेरी राशि के अनुसार कौन सा रंग शुभ है (Auspicious Color according to Zodiac Sign)

  • (मेष और वृश्चिक): इस राशि के जातकों के स्वामी मंगल होते हैं। होली के दिन या सामान्य दिनों में लाल, गुलाबी और सुनहरा रंग आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा। ये रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • (वृषभ और तुला): ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशियां हैं। आपकी राशि के अनुसार सफेद, हरा और नीला रंग आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा, क्योंकि ये रंग शांति, धन और समृद्धि का प्रतीक हैं।
  • (कर्क राशि): आपकी राशि के लिए सफेद, सिल्वर और हल्का नीला रंग बहुत शुभ है।
  • (मिथुन और कन्या): इन राशियों के स्वामी बुध हैं। यदि आपकी राशि मिथुन या कन्या है, तो आज आप हरा और पीला रंग होली खेलने के लिए चुन सकते हैं।
  • (सिंह राशि): सिंह सूर्य के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के लोगों के लिए गोल्डन, नारंगी और लाल रंग शुभ होते हैं। ये रंग आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, सफलता और प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।
  • (मकर और कुंभ): इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। आपके लिए गहरा नीला, ग्रे, जामुनी जैसे रंग शुभ रहेंगे। ये रंग जीवन में धैर्य और स्थिरता लाते हैं।
  • (धनु और मीन): इन राशियों के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। आपके लिए पीला, नारंगी और सुनहरा रंग शुभ है। ये रंग भाग्य, आध्यात्मिकता और सफलता को आकर्षित करते हैं।

ये भी पढ़ें: Holi 2025 Live: होली का त्योहार आज, लेकिन चंद्र ग्रहण का साया भी है!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना महत्वपूर्ण है कि ABPLive.com किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

 

कपिल शर्मा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ हैं और मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स (पीजी) किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डेस्क और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों में उन्हें चार साल का अनुभव है। अगस्त 2023 से वे जागरण न्यू मीडिया और नईदुनिया I की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे अमर उजाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कपिल को लिंक्डइन पर फॉलो करें – linkedin.com/in/kapil-sharma-056a591bb