कानपुर के शिवाला क्षेत्र में होलिका दहन के लिए खास तैयारियाँ की गई हैं। यहां भक्त प्रह्लाद की मूर्ति के साथ-साथ होलिका को भी स्थापित किया गया है। नारियल बाजार नवयुवक सेवा समिति पिछले सात वर्षों से होलिका दहन और होलिका की झांकियों का आयोजन कर रही है।
पिछले साल मसान की होली थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जबकि इस वर्ष होलिका को विशेष रूप से सजाया गया है। इसमें 20,000 गाय के गोबर के कंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार बरसाने की होली की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्र की महिलाएँ राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों के साथ गुलाल, अबीर और फूलों के साथ होली खेलेंगी। यह आयोजन परंपरागत रीति-रिवाजों को जीवंत रखने की एक कोशिश है।