रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रहे स्पेसएक्स के स्टारलिंक का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि यह भारत में सुदूर क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं के लिए लाभकारी होगा।
बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “स्टारलिंक, भारत में आपका स्वागत है! यह दूरदराज के क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।” इससे पहले, मंगलवार को एयरटेल ने यह घोषणा की थी कि उसने भारत में स्टारलिंक सेवाओं को लाने के लिए एलन मस्क के स्पेसएक्स के साथ समझौता किया है। कंपनी ने बताया कि यह भारत के सबसे दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में समुदायों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य संस्थानों को जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा। इसी क्रम में, Jio ने 12 मार्च को स्पेसएक्स के साथ साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत Jio भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को पेश करेगी।
Also Read: OnePlus इस प्रतिष्ठित फीचर को समाप्त करने जा रहा है, अब वह Apple के नक्शेकदम पर बढ़ेगा।
Starlink, welcome to India!
Will be useful for remote area railway projects. pic.twitter.com/rQPmjeKkGt
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 12, 2025
कंपनी के बयान में रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओम्मेन ने कहा कि हर भारतीय को सस्ती और उच्च गति की ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराना जियो की प्राथमिकता है। स्पेसएक्स के साथ मिलकर स्टारलिंक की सेवाएं भारत में लाना कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक को जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में शामिल करना कंपनी की पहुंच और विश्वसनीयता को बढ़ाने का प्रयास है। उल्लेखनीय है कि स्टारलिंक लॉ अर्थ ऑर्बिट में भेजे गए सैटेलाइट्स के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है। यह ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में पहले से ही अपनी सेवाएं दे रहा है।
ये भी पढ़ें-
कंफर्म! इस दिन एंट्री मारेगा OPPO का नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 360-डिग्री आर्मर बॉडी, जानें डिटेल्स